
TRENDING NEWS










Captain Shambhavi : Ajit Pawar : Baramati plane crash : Gwalior : Air Force family : pilot dreams, : tragic accident : महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार के बारामती में हुए विमान हादसे में कैप्टन शांभवी पाठक की मौत हो गई। शांभवी ने कभी मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हवा में उड़ान भरने का सपना देखा था और उन्होंने ग्वालियर के एयरफोर्स स्कूल नंबर-वन बाल भारती स्कूल से 2016 से 2018 तक पढ़ाई की।
हादसे वाले दिन शांभवी ने ग्वालियर में रहने वाली अपनी दादी मीरा पाठक को बुधवार सुबह 6:36 बजे गुड मॉर्निंग मैसेज भेजा था। करीब दो घंटे बाद उन्हें विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की बुरी खबर मिली।
शांभवी को फाइटर प्लेन से बेहद लगाव था….क्योंकि उनके पिता विक्रम पाठक एयरफोर्स में स्क्वाड्रन लीडर रहे हैं। शांभवी का परिवार वर्तमान में दिल्ली में रहता है। परिवार में उनकी मां रोली शुक्ला पाठक और छोटा भाई वरुण हैं।
दादी मीरा पाठक ने बताया कि 12 अक्टूबर 2025 को शांभवी से उनकी आखिरी मुलाकात हुई थी। घर में शांभवी की कुछ बचपन की तस्वीरें रखी हैं…जो उनकी उड़ान और एयरफोर्स से जुड़ी यादों को जीवित रखती हैं।
यह हादसा न केवल शांभवी के परिवार के लिए बल्कि उनके साथ जुड़े सभी लोगों के लिए एक बहुत बड़ा शोक है।
Purola : Panchayat chief: SC/ST certificate : legal case : election controversy : NishitaShah : पुरोला क्षेत्र पंचायत की प्रमुख और पूर्व विधायक मालचंद की पुत्रवधू निशिता शाह पर अनुसूचित जाति और जनजाति प्रमाण पत्र से जुड़े विवाद में मंगलवार को थाना पुरोला में भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
मुकदमे में आरोप है कि बीते साल अगस्त में हुए क्षेत्र पंचायत चुनाव के दौरान निशिता शाह ने चुनाव में गलत प्रमाणपत्र प्रस्तुत किया। न्यायालय के आदेश के आधार पर यह मामला दर्ज किया गया है और जांच अब आगे बढ़ रही है।
स्थानीय प्रशासन ने कहा है कि कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए निष्पक्ष जांच की जाएगी। इस विवाद ने क्षेत्र की राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है और लोग इसे चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और सही दस्तावेज़ीकरण के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मान रहे हैं।
Dehradun : Uttarakhand : Family ID Scheme : Devbhoomi Parivar Pehchan Patra : Government Scheme : उत्तराखंड में रहने वाले सभी परिवारों की पहचान के लिए जल्द ही देवभूमि परिवार पहचान पत्र योजना लागू होने जा रही है। इस योजना को लागू करने की मंजूरी 12 नवंबर 2025 को हुई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल बैठक में दी गई थी। इसके बाद से नियोजन विभाग इस योजना से जुड़े एक्ट को तैयार करने में जुटा हुआ है…जो अब अंतिम चरण में पहुंच गया है।
सरकार की योजना है कि मुख्यमंत्री धामी के कार्यकाल के चार साल पूरे होने के अवसर पर, 24 मार्च 2026 को इस योजना को औपचारिक रूप से पूरे प्रदेश में लागू कर दिया जाए।
उत्तराखंड सरकार ने वर्ष 2022 में हरियाणा की तर्ज पर परिवार पहचान पत्र योजना लागू करने का फैसला लिया था। इसका उद्देश्य राज्य और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही और पात्र लोगों तक पहुंचाना है। साथ ही योजनाओं में फर्जीवाड़े और बार-बार एक ही परिवार को लाभ मिलने जैसी शिकायतों पर भी रोक लगाई जा सकेगी।
इस योजना को जल्द लागू करने के लिए वर्ष 2024 में नियोजन विभाग के तहत एक अलग प्रकोष्ठ बनाया गया और एनआईसी के माध्यम से इसका पोर्टल भी तैयार किया गया। इसके बाद 12 नवंबर 2025 को कैबिनेट में प्रस्ताव रखा गया….जिसे मंजूरी मिल गई। अब योजना को कानूनी रूप देने के लिए एक्ट तैयार किया जा रहा है।
नियोजन विभाग के अनुसार देवभूमि परिवार पहचान पत्र योजना का एक्ट 11 फरवरी को होने वाली मंत्रिमंडल बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा। कैबिनेट से मंजूरी के बाद इसे विधानसभा के बजट सत्र में पारित कराया जाएगा और फिर 24 मार्च 2026 को योजना को लागू कर दिया जाएगा।
योजना की खास बात यह होगी कि हर परिवार को एक यूनिक परिवार पहचान संख्या दी जाएगी। सभी सरकारी योजनाएं इसी आईडी से जोड़ी जाएंगी। इससे लाभार्थियों को यह भी पता चल सकेगा कि वे किन योजनाओं के पात्र हैं…किन योजनाओं का लाभ ले चुके हैं और किनका लाभ अभी लिया जा सकता है।
नियोजन विभाग के प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि योजना के लागू होने के बाद हर परिवार के मुखिया को आईडी और पासवर्ड दिया जाएगा। इसके जरिए वे घर बैठे ही परिवार के सदस्यों का नाम, पता या अन्य जानकारी अपडेट कर सकेंगे। परिवार में सदस्य बढ़ने या घटने की स्थिति में किसी सरकारी दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
सरकार का मानना है कि देवभूमि परिवार पहचान पत्र योजना से योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से सही लोगों तक पहुंचेगा और सरकारी सिस्टम अधिक प्रभावी बनेगा।
Dehradun : Agniveer Women : Military Police Recruitment : AMC Lucknow : CEE 2025 : जुलाई 2025 में आयोजित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) में सफल हुई महिला अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस भर्ती रैली 18 फरवरी को एएमसी सेंटर और कालेज स्टेडियम, लखनऊ कैंट में आयोजित की जाएगी।
यह रैली उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लगभग एक हजार चयनित महिला अभ्यर्थियों के साथ उत्तर प्रदेश में आयोजित भर्ती रैलियों की श्रृंखला की छठी होगी। जनसंपर्क अधिकारी (रक्षा) कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि सफल अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड उनके पंजीकृत ई-मेल पर जारी कर दिए गए हैं।
अभ्यर्थियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे रैली अधिसूचना में उल्लिखित शारीरिक दक्षता परीक्षणों के अनुसार तैयारी करें और सभी आवश्यक दस्तावेज मूल रूप में साथ लाएं। अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड में अंकित तिथि के अनुसार सुबह 4 बजे रिपोर्ट करना होगा।
सेना प्रशासन ने अभ्यर्थियों को अपील की है कि वे किसी दलाल या अनुचित साधनों के चक्कर में न पड़ें। भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी और निष्पक्ष होगी…ताकि योग्यतम उम्मीदवारों का चयन हो सके। रैली से संबंधित किसी भी जानकारी या समस्या के लिए अभ्यर्थी भर्ती कार्यालय (मुख्यालय), लखनऊ से संपर्क कर सकते हैं।
Dehradun : UPCL Attack : Electricity Bill Recovery : Staff Assault : Power Department : दून के पथरियापीर क्षेत्र में उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (ऊर्जा निगम) की टीम पर बिजली बिल की बकाया वसूली के दौरान जानलेवा हमला होने का मामला सामने आया है। हमले में अवर अभियंता और तीन लाइन स्टाफ घायल हो गए…जिन्हें कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विद्युत वितरण उपखंड बिंदाल में तैनात अवर अभियंता अमित रौछेला ने कहा कि बुधवार दोपहर करीब सवा 12 बजे उनकी टीम बकाया बिजली वसूली के लिए पथरियापीर पहुंची थी। वहां एक उपभोक्ता के करीब साढ़े नौ हजार रुपये का बकाया था। भुगतान न होने पर विद्युत संयोजन विच्छेदन की कार्रवाई शुरू की गई।
इसी दौरान उपभोक्ता तुषार और अन्य लोगों ने अवर अभियंता और लाइन स्टाफ पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने लोहे की रॉड और डंडों से मारपीट की, अवर अभियंता को घर के अंदर घसीटा और विभागीय विद्युत मीटर छीना। साथ ही सरकारी दस्तावेज नष्ट करने का भी प्रयास किया गया।
हमले में अवर अभियंता अमित रौछेला, लाइन स्टाफ गबर सिंह नेगी, दीपक बिष्ट और वाहन चालक रवींद्र घायल हुए। सभी का कोरोनेशन अस्पताल में उपचार कराया गया। अवर अभियंता ने पुलिस से तुषार और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, सरकारी कर्मचारियों पर जानलेवा हमला करने और गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
Nainital : Rainfall : Climate Change : Snowfall : Cold Wave : Himalayan Weather : नगर में लगातार 12 घंटे बारिश होने के बावजूद सरोवर नैनीताल में पारे ने ऊंचाई बनाए रखे और हिमपात की उम्मीद अधूरी रही। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बदलते मौसम के पीछे मुख्य कारण जलवायु परिवर्तन है…जिससे भविष्य में भी हिमपात की संभावना कम है।
जनवरी के महीने में लगातार रातभर बारिश होने के बावजूद तापमान शून्य के नीचे नहीं गया…जिससे बर्फबारी नहीं हो सकी। नगर की ऊंची चोटियों में भी तापमान बर्फबारी के अनुकूल नहीं रहा। बीती रात और मंगलवार सुबह थोड़ी देर हिमकणों की बारिश हुई…लेकिन टिक नहीं सकी। वहीं किलबरी और पंगोट क्षेत्रों में ओलावृष्टि और हिमकणों की बारिश हुई जिससे सड़कें और पहाड़ियां बर्फ की तरह नजर आईं, और वहां पहुंचे पर्यटकों ने इसका आनंद उठाया।
आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि जलवायु परिवर्तन के कारण दो हजार फीट ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान सामान्य से अधिक रहने लगा है। पहले शीतकाल में तापमान शून्य के आसपास रहता था, अब पांच डिग्री के आसपास रहने लगा है इसलिए हिमपात की उम्मीद नहीं की जा सकती। उनका कहना है कि भविष्य में भी शीतकाल इसी तरह का रहने की संभावना है और वसंत में भी तापमान तेजी से बढ़ सकता है।
नैनीताल में 36 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई जिससे झील का जलस्तर लगभग एक इंच बढ़ गया और नगर के प्राकृतिक जल स्रोत भी रिचार्ज हो गए हैं। सिंचाई विभाग के अनुसार झील का जलस्तर अब 83.5 फीट है।
बारिश के बाद नगर में कड़ाके की ठंड छा गई। बुधवार की सुबह थोड़ी धूप खिली…लेकिन दिनभर मौसम में धूप-छांव का खेल चलता रहा। लोगों को हीटर और आग का सहारा लेना पड़ा। बाजार जल्दी सुनसान हो गए और बर्फबारी देखने आए सैलानी होटल के कमरे में दुबकने को मजबूर हुए। सरकारी कार्यालयों में भी हीटर के सहारे कामकाज चलता रहा।
मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन मौसम शुष्क रहेगा, तापमान गिरता रहेगा और ठंड बढ़ेगी। रविवार को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा…जिससे फिर से बारिश और बर्फबारी की संभावना है। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र ने अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया।
Vikasnaga : Jammu Kashmir : Market Dispute : Communal Attack : Assault : Dehradun : Uttarakhand : कोतवाली विकासनगर के मुख्य बाजार में एक दुकानदार और जम्मू-कश्मीर से आए फेरी वाले के बीच विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि जैसे ही लोगों को पता चला कि वे कश्मीर से हैं और मुस्लिम धर्म से हैं…उन्हें डंडों से पीटा गया।
घटना के बाद चौकी बाजार विकासनगर में पीड़ित के भाई, दानिश, पुत्र मोहम्मद यासीन…जो करलपुर, जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं और फिलहाल पांवटा साहिब, हिमाचल प्रदेश में रहते हैं जिन्होंने दुकानदार के खिलाफ तहरीर दी।
दानिश ने तहरीर में कहा कि पहले उनसे पूछा गया कि वे कहां से हैं। जब उन्होंने कहा कि वे कश्मीर के हैं और मुस्लिम हैं, तो उन्हें गाली-गलौच और जाति सूचक शब्दों का सामना करना पड़ा। इसके बाद उन्हें लाठी-डंडों से पीटा गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Dehradun Crime : Teen Girl Murdered: Cousin Missing : Uttarakhand News: : देहरादून के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ढालीपुर गांव में एक 12वीं कक्षा की छात्रा की बेरहमी से हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 18 वर्षीय मनीषा तोमर के रूप में हुई है। छात्रा का खून से सना शव गांव से करीब एक किलोमीटर दूर झाड़ियों के पास बरामद हुआ…जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
परिजनों के अनुसार मनीषा बुधवार शाम अपने चचेरे भाई सुरेंद्र के साथ बाइक से विकासनगर दांत की समस्या से संबंधित दवाई लेने गई थी। रात करीब 9 बजे तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। देर रात गांव से बाहर झाड़ियों के पास मनीषा का शव मिलने की सूचना मिली।
बताया जा रहा है कि छात्रा के गले पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे…जबकि उसका चेहरा पत्थर से बुरी तरह कुचला गया था। हत्या की क्रूरता को देखकर मौके पर पहुंचे लोग भी सन्न रह गए। घटना के बाद से मनीषा का चचेरा भाई सुरेंद्र फरार है, जिससे उस पर हत्या का शक गहराता जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
इस दौरान एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और फरार चचेरे भाई की तलाश के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बेटी की इस दर्दनाक मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं और गांव में शोक का माहौल पसरा हुआ है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या के कारणों का और स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
AnkitPurohit : UPSC : EnforcementOfficer : Chamoli : Uttarakhand : LocalSuccess : CommunityCelebration : Bamoth : EducationAchievement : CareerMilestone : ProudMoment : उत्तराखंड के जनपद चमोली के विकासखंड पोखरी की ग्राम पंचायत बमोथ के निवासी अंकित पुरोहित का चयन लोक सेवा आयोग (UPSC) नई दिल्ली द्वारा आयोजित परीक्षा में इंफोर्समेंट ऑफिसर्स के पद पर हुआ है। इस उपलब्धि से परिजनों, रिश्तेदारों और पूरे गांव में खुशी का माहौल बना हुआ है।
अंकित पुरोहित ने सीएमएस स्कूल लखनऊ से इंटरमीडिएट और पंडित गोविंद बल्लभ पंत इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी पोड़ी गढ़वाल से बीटेक किया है। उनके पिता गिरीश चंद्र पुरोहित प्रशासनिक अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हैं और माता बीना देवी गृहिणी हैं।
उनके चयन पर ग्राम प्रधान बमोथ रूचि देवी ठाकुर, पूर्व प्रधान प्रकाश रावत, पूनम रावत, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रदीप लखेड़ा, सेवा निवृत्त क्षेत्रीय प्रबंधक सुदर्शन सिंह खत्री, पूर्व कोषाधिकारी बृजमोहन भट्ट समेत अन्य गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी और खुशी जताई।
Avalanche Alert : Uttarakhand : Rudraprayag : Uttarkashi, Kedarnath : Gangotri : Sonprayag : Safety : Advisory : उत्तराखंड में अगले 24 घंटों के दौरान हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिलों के पुरोला, बड़कोट, गंगोत्री, केदारनाथ, सोनप्रयाग और आसपास के 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मध्यम स्तर का हिमस्खलन होने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने कहा कि हिमालयी क्षेत्रों में जाने से फिलहाल परहेज किया जाए। यह चेतावनी अगले 24 घंटों के लिए जारी की गई है। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से अपील की है कि पर्वतीय इलाकों में सावधानी बरतें और अनावश्यक यात्रा से बचें।
हिमस्खलन की संभावना को देखते हुए संबंधित जिलों में आपदा प्रबंधन दल सतर्क हैं और जरूरी तैयारी कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन ने भी जनता को सतर्क रहने और पहाड़ी क्षेत्रों में अचानक आने वाले बदलाव पर ध्यान देने की सलाह दी है।