
TRENDING NEWS










Dehradun : CrimeNews : DaylightMurder : PoliceNegligence : SSPAction : Uttarakhand : BreakingNews : राजधानी देहरादून के मच्छी बाजार में दिनदहाड़े हुई युवती की हत्या के मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आने के बाद बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया गया है। प्रथम दृष्टया चौकी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर एसएसपी अजय सिंह ने खुड़बुड़ा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रद्युमन नेगी को तत्काल निलंबित कर दिया है।
इस पूरे मामले की प्राथमिक जांच सीओ सिटी को सौंपी गई थी। जांच रिपोर्ट में सामने आया कि मृतिका द्वारा 31 जनवरी को जान का खतरा बताते हुए आरोपी के खिलाफ खुड़बुड़ा चौकी में शिकायत दर्ज कराई गई थी…लेकिन पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। समय रहते कोई कार्रवाई नहीं होने के चलते आरोपी ने सोमवार को बीच बाजार हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया।
परिजनों के अनुसार मृतिका गुंजन और आरोपी आकाश पिछले तीन वर्षों से एक-दूसरे को जानते थे। गुंजन दूल्हा बाजार में कपड़ों की दुकान में काम करती थी…जबकि आरोपी उसी बाजार की एक अन्य दुकान में कार्यरत था। आरोपी शादीशुदा था और लंबे समय से गुंजन को परेशान कर रहा था। काम पर जाते समय उसका पीछा करना, मानसिक दबाव बनाना और धमकियां देना आम हो गया था।
परिजनों का आरोप है कि इस संबंध में कई बार पुलिस से शिकायत की गई…लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। तीन दिन पहले आरोपी ने एक व्यक्ति से गुंजन को जान से मारने की बात भी कही थी, जिसके बाद दोबारा चौकी में शिकायत दी गई…लेकिन इन तीन दिनों में भी पुलिस आरोपी से संपर्क तक नहीं कर पाई।
पुलिस के अनुसार आरोपी आकाश पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है और डेढ़ महीने तक जेल में रहा था। कुछ समय पहले उसे दुकान से निकाल दिया गया था…लेकिन बाद में वह उसी बाजार की एक अन्य दुकान में काम करने लगा।
एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि कोतवाली नगर क्षेत्र में हुई इस घटना में चौकी स्तर पर लापरवाही स्पष्ट रूप से सामने आई है। इसी आधार पर चौकी प्रभारी को निलंबित करते हुए विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
वहीं पुलिस ने बीच बाजार युवती की हत्या करने वाले 27 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि युवती के कारण उसके घर में पारिवारिक तनाव चल रहा था। युवती द्वारा पुलिस में शिकायत किए जाने के बाद वह गुस्से और आवेश में था….जिसके चलते उसने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया।
Dehradun : Uttarakhand : Snowfall : WeatherAlert : Himalayas : Tourism : ColdWave : YellowAlert : उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मौसम ने फिर से अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। उत्तरकाशी जिले के यमुनोत्री धाम में हल्की बर्फबारी हो रही है वहीं हर्षिल से भी बर्फबारी की तस्वीरें सामने आई हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
अल्मोडा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पिथौरागढ़, रूद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी जिलों के लिए चेतावनी जारी की गई है। बडकोट, पुरोला, गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ, जोशीमठ, अगस्तमुनि, कपकोट, रानीखेत, लोहाघाट और टनकपुर समेत आस-पास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार 4 फरवरी को राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 6 फरवरी को प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश की चेतावनी है…जबकि 7 और 8 फरवरी को मौसम फिर से शुष्क रहेगा।
बीते दिनों हुई बारिश और बर्फबारी के बाद प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में ठंड बढ़ गई है। बर्फबारी के बाद सैलानी बड़ी संख्या में हिल स्टेशनों की ओर बढ़ रहे हैं…जिससे स्थानीय व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं। वहीं तापमान में गिरावट के चलते लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं।
मौसम विभाग की चेतावनी सच साबित होती है तो स्थानीय लोगों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। बीते दिनों हुई बर्फबारी के कारण पर्वतीय जिलों में जनजीवन काफी प्रभावित हुआ था।
Dehradun : Road Accident: HRTC Bus : Uttarakhand : Rescue Operation : देहरादून जिले में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ…जिसमें हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है और कई यात्री गंभीर रूप से घायल हैं।
जानकारी के अनुसार यह बस हिमाचल प्रदेश से पांवटा जा रही थी और हरिपुर-क्वानू-मीनस मार्ग पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
स्थानीय अधिकारियों के अनुसार बस में लगभग 30 यात्री सवार थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा बस के किसी दूसरे वाहन को पास करते समय हुआ। ड्राइवर बस को सड़क के किनारे ज्यादा बाहर ले गए, जिससे बस नियंत्रण खो बैठी और खाई में गिर गई।
हादसे के बाद SDRF की टीमें पोस्ट डाकपत्थर, चकराता, मोरी और त्यूणी से तुरंत घटनास्थल पर रवाना की गईं। बस का नंबर HP66 A 2588 है। ड्राइवर का नाम दिनेश शर्मा और कंडक्टर का नाम जगदीश चंद बताया जा रहा है।
पुलिस और बचाव दल घटनास्थल पर स्थिति का जायजा ले रहे हैं और राहत कार्य जारी है।
Uttarakhand : Vocal for Local : Mahatma Gandhi Gram Swaraj : Handicrafts : Khadi : Self-Help Groups : Women Empowerment : Lakhipati Didi : केंद्र सरकार की महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल उत्तराखंड में वोकल फॉर लोकल अभियान को नई गति देगी। इस पहल के माध्यम से राज्य की पारंपरिक कला और हस्तशिल्प को संरक्षित करने के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने पर जोर दिया जाएगा।
केंद्रीय बजट में घोषित इस योजना के तहत उत्तराखंड के हस्तशिल्पियों, बुनकरों और कारीगरों को बाजार तक पहुंच प्रदान की जाएगी। पहल का उद्देश्य ग्रामीण खादी, हथकरघा और हस्तशिल्प को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाना है। इसके लिए कारीगरों को नवीनतम तकनीक, डिजाइन और कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जाएगा…जबकि उनके उत्पादों को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और आधुनिक ब्रांडिंग के माध्यम से बाजार उपलब्ध कराया जाएगा।
राज्य की महिलाओं के लिए संचालित लखपति दीदी योजना को भी इस पहल से नई उड़ान मिलेगी। अब तक 1.63 लाख महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं यानी सालाना एक लाख रुपये से अधिक की आय अर्जित कर रही हैं। केंद्र की क्रेडिट-लिंक्ड आजीविका योजना से इस पहल को और मजबूती मिलेगी। इसके तहत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को क्लस्टर-स्तरीय फेडरेशन के माध्यम से सामुदायिक खुदरा आउटलेट स्थापित करने का अवसर मिलेगा।
उत्तराखंड में वर्तमान में 68 हजार से अधिक महिला स्वयं सहायता समूह सक्रिय हैं। इस पहल से ग्रामीण महिलाओं और कारीगरों के लिए रोजगार, कौशल विकास और आर्थिक सशक्तिकरण के नए अवसर सृजित होंगे।
Central Budget 2026–27 : Uttarakhand Development : Self-Reliant India : Inclusive Growth : Tourism :Green Energy : Skill Development : Urban Infrastructure : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, बलवीर रोड में आयोजित मीडिया वार्ता में केंद्रीय बजट 2026–27 को उत्तराखंड और देश के लिए ऐतिहासिक और दूरदर्शी बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट राष्ट्र की आत्मा और आत्मविश्वास को मजबूत करते हुए सतत विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया और कहा कि पूंजीगत व्यय में बढ़ोतरी से राज्य और देश में दीर्घकालिक विकास की नींव मजबूत होगी। बजट आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य के साथ-साथ देश की रणनीतिक स्वायत्तता और संप्रभुता को भी मजबूती देता है।
उन्होंने बजट के तीन मुख्य स्तंभों संतुलित एवं समावेशी विकास, वंचित वर्गों का सशक्तिकरण और सबका साथ-सबका विकास का उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये पहल गांवों, दूरदराज के क्षेत्रों, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों सहित सभी वर्गों के समग्र उत्थान को सुनिश्चित करेंगी।
मुख्यमंत्री ने टीयर-2 और टीयर-3 शहरों के विकास पर जोर देते हुए कहा कि देहरादून, हरिद्वार और हल्द्वानी जैसे शहरों को इसका विशेष लाभ मिलेगा। हर जनपद में महिला छात्रावास की स्थापना से महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और सशक्तिकरण को नई दिशा मिलेगी। ‘ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस’ और ‘विश्वास आधारित शासन’ से निवेश और रोजगार में वृद्धि संभव होगी।
उन्होंने पर्यटन, आयुष, फार्मा, हथकरघा, खादी और स्थानीय उत्पादों को मिलने वाले नए अवसरों की जानकारी दी और कहा कि इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। ग्रीन एनर्जी पर विशेष ध्यान देने से उत्तराखंड में ग्रीन इकोनॉमी को बढ़ावा मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बजट में 16वें वित्त आयोग की सिफारिशों और राज्य केंद्र सहयोग को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड के हितों को प्राथमिकता दी गई है।
धामी ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026–27 उत्तराखंड में रोजगार, निवेश, कौशल विकास और शहरी अवसंरचना को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा और राज्य के समावेशी, संतुलित और सतत विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
Skill Development : Labour Training Portal : Training Management System : Uttarakhand Government : CM Pushkar Singh Dhami : UKBOCW : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (UKBOCW) और श्रम विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा विकसित श्रमिक प्रशिक्षण प्रबंधन प्रणाली (Training Management System – TMS) का औपचारिक शुभारंभ किया। यह पोर्टल राज्य के पंजीकृत श्रमिकों और उनके आश्रित परिवारजनों के कौशल विकास को अधिक पारदर्शी, प्रभावी और तकनीक-आधारित बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमिकों को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें रोजगार से सीधे जोड़ने के उद्देश्य से प्रशिक्षण कार्यक्रमों को पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी बनाया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद श्रमिकों के सर्वांगीण विकास से जुड़ी अन्य आवश्यक जरूरतों पर भी प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
मुख्यमंत्री धामी ने यह भी कहा कि राज्य के उद्यमियों से उनकी कौशल संबंधी आवश्यकताओं को लेकर नियमित फीडबैक लिया जाए, ताकि प्रशिक्षण कार्यक्रमों को रोजगार से बेहतर तरीके से जोड़ा जा सके। उन्होंने क्षेत्रीय जरूरतों के अनुरूप प्लम्बर, कारपेंटर, इलेक्ट्रीशियन जैसे व्यवसायों में विशेष प्रशिक्षण पर जोर देते हुए कहा कि इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्रीय जनसांख्यिकीय संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षण के बाद फॉरवर्ड लिंकेज को मजबूत करने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही श्रम विभाग द्वारा संचालित डीबीटी योजनाओं की सराहना करते हुए UKBOCW को अपनी आय बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करने को भी कहा।
श्रम विभाग के सचिव डॉ. श्रीधर बाबू अद्दंकी ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार विभाग सभी योजनाओं को अधिक पारदर्शी और परिणामोन्मुखी बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इस अवसर पर श्रमायुक्त पी.सी. दुमका ने श्रमिक प्रशिक्षण पोर्टल की कार्यप्रणाली पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।
उन्होंने कहा कि TMS पोर्टल के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदाताओं, प्रशिक्षण केंद्रों, प्रशिक्षकों और मूल्यांकनकर्ताओं का चयन भारत सरकार द्वारा इम्पैनल्ड संस्थाओं और प्रमाणित व्यक्तियों में से पूरी तरह ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रमों की उपस्थिति और मूल्यांकन भी डिजिटल माध्यम से सुनिश्चित होंगे।
पोर्टल से लाभ :
प्रशिक्षण कार्यक्रमों में पूर्ण पारदर्शिता आएगी
डुप्लीकेसी पर प्रभावी रोक लगेगी
प्रशिक्षण की गुणवत्ता में निरंतर सुधार होगा
प्रशिक्षित श्रमिकों का केन्द्रीयकृत डाटाबेस उपलब्ध होगा
प्रशिक्षण प्रदाताओं और अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित होगी
Dehradun : MachiMarket : GunnuMurder : YouthKilled : CrimeNews : PoliceAction : BreakingNews : SafetyAlert : TragicIncident : ClickWorthyNews : सोमवार सुबह 23 वर्षीय युवती गुन्नू की घर के बाहर ही बाइक सवार युवक आकाश कुमार द्वारा चापड़ से गले पर हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही युवती को तुरंत दून चिकित्सालय ले जाया गया…जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक आकाश कुमार को कोतवाली नगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।
युवती घर के बाहर से जा रही थी…तभी बाइक पर आया आरोपी उससे बातचीत करने लगा। बातचीत के दौरान उसने चापड़ निकालकर गले पर वार किया। यह वारदात बाजार के पास की गली में हुई….जिसने पूरे क्षेत्र में सन्नाटा और डर फैला दिया।
इस बीच स्थानीय निवासी ने कहा कि सुबह-सुबह इस तरह की घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। हम सभी सदमे में हैं।
पुलिस ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच की जा रही है और सभी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की सख्त जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।
Chamoli : DungarVillage : RoadConstruction : ForestDepartment : VillagersProtest : Infrastructure : RuralDevelopment : SelfHelp : LocalDispute : ClickWorthyNews : डुंगर गांव पोखरी विकास खंड के ग्रामीणों में सड़क सुविधा न मिलने को लेकर आक्रोश है। वर्षों से सड़क की मांग करते रहे ग्रामीणों ने मजबूरी में चंदा इकट्ठा कर खुद सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया।
सूचना मिलने पर नागनाथ रेंज के वन क्षेत्राधिकारी बी.एल. शाह मौके पर पहुंचे और बिना अनुमति किए गए निर्माण को रोक दिया। इसके बाद ग्रामीणों और विभागीय कर्मचारियों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई।
गांव के लोगों ने कहा कि यह स्थान स्वर्गीय डॉ. पातीराम परमार के समय से जाना जाता है…जिन्होंने ब्रिटिश शासनकाल में राय बहादुर की उपाधि प्राप्त की थी। ग्राम प्रधान दीक्षा बर्तवाल ने कहा कि गांव आज भी सड़क से वंचित है…और मजबूरी में ग्रामीणों ने खुद काम शुरू किया…लेकिन वन विभाग की कार्रवाई से परेशानी और बढ़ गई है।
बी.एल. शाह, वन क्षेत्राधिकारी ने कहा कि बिना अनुमति सड़क निर्माण करना वन कानून का उल्लंघन है। फिलहाल काम रोक दिया गया है।
दीक्षा बर्तवाल, ग्राम प्रधान ने कहा कि हम वर्षों से सड़क की मांग कर रहे हैं। मजबूरी में हमने खुद काम शुरू किया…लेकिन अब वन विभाग की कार्रवाई ने परेशानी बढ़ा दी है
वन क्षेत्राधिकारी बी.एल. शाह ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति सड़क कटिंग करना वन कानून के खिलाफ है…इसलिए निर्माण कार्य फिलहाल रोक दिया गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि उनका मकसद सिर्फ गांव में सड़क सुविधा उपलब्ध कराना है और वे उम्मीद करते हैं कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से सुनवाई करेगा।
Ramnagar : Bhojan Mata : Protest : Nainital : Government : Demands : सोमवार को नैनीताल जिले के रामनगर में अपनी मांगों को लेकर भोजन माताओं ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। भोजन माता संगठन के बैनर तले बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्र हुईं और प्रदेश सरकार पर उपेक्षा और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। जानकारी के अनुसार लखनपुर स्थित सिटी पार्क में संगठन की बैठक आयोजित की गई…जिसमें पदाधिकारी और सदस्य सरकार की नीतियों पर नाराजगी जाहिर की।
बैठक के बाद भोजन माताएं लखनपुर से तहसील परिसर तक जुलूस निकालते हुए प्रदर्शन करने पहुंचीं। संगठन की अध्यक्ष शारदा देवी ने कहा कि पूरे प्रदेश में संगठन लंबे समय से अपनी मांगों को लेक.र धरना-प्रदर्शन कर रहा है।
उन्होंने कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का दर्जा, भोजन माताओं को पुनः कार्य पर लेना…स्कूलों में बच्चों की संख्या कम होने के नाम पर हटाए गए कर्मचारियों को वापस लेना, और स्कूलों में भोजन तैयार करने का काम बाहर से नहीं बल्कि भोजन माताओं को सौंपना जैसी मांगें हैं।
संगठन ने इसके अलावा 5000 रुपये न्यूनतम मानदेय तुरंत लागू करने और 18,000 रुपये प्रतिमाह वेतन देने की भी मांग उठाई। शारदा देवी ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इन मांगों पर गंभीरता नहीं दिखाई…तो भोजन माताएं अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगी।
उन्होंने साफ कहा कि भोजन माताएं अब अपने उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं करेंगी और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेंगी।
Uttarakhand: Weather: Rain: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने राज्य में नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई है, जिसके चलते आगामी 3 से 4 दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार 1 से 4 फरवरी के बीच उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में बारिश के संकेत हैं। विशेष रूप से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।
पश्चिमी विक्षोभ के असर से पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जबकि मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम में इस बदलाव से जहां किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं ठंड में इजाफा भी देखने को मिल सकता है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग को भी अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।