
TRENDING NEWS










Uttarakhand News: Cricket: Ranji Trophy: Mayank Mishra: रणजी ट्रॉफी 2025-26 का सीजन उत्तराखंड क्रिकेट के लिए सफलता और नई उम्मीदें लेकर आया है। इलीट ग्रुप सी के आखिरी मुकाबले में असम को एक पारी और 42 रन से करारी शिकस्त देकर उत्तराखंड की टीम ने न सिर्फ बोनस अंक हासिल किया, बल्कि प्वाइंट टेबल में दूसरा स्थान पक्का करते हुए क्वार्टर फाइनल में भी प्रवेश कर लिया।
उत्तराखंड ने इस मुकाबले में हर विभाग में दमदार प्रदर्शन किया। अभिमन्यु क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तराखंड ने 460 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के कप्तान कुणाल चंदेला ने शानदार दोहरा शतक लगाते हुए 207 रन की यादगार पारी खेली और विपक्षी गेंदबाजों को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया।
बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने भी असम की टीम को संभलने का कोई मौका नहीं दिया। पहली पारी में असम की पूरी टीम महज 140 रन पर सिमट गई। मयंक मिश्रा और आदित्य रावत ने पहली पारी में 3-3 विकेट झटके। फॉलोऑन के बाद दूसरी पारी में भी असम की बल्लेबाजी बिखर गई और पूरी टीम 278 रन पर ऑलआउट हो गई। दूसरी पारी में मयंक मिश्रा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट अपने नाम किए।
उत्तराखंड ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में कुल 7 लीग मुकाबले खेले, जिनमें से 4 में जीत दर्ज की, 2 में हार मिली और 1 मुकाबला ड्रॉ रहा। टीम ने सर्विसेज, हरियाणा, त्रिपुरा और असम को हराया, जबकि बंगाल और गुजरात के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। रेलवे के खिलाफ मैच ड्रॉ रहा, जिसमें उत्तराखंड को पहली पारी की बढ़त के आधार पर 3 अंक मिले। कुल 29 अंकों के साथ उत्तराखंड ने इलीट ग्रुप सी में दूसरा स्थान हासिल किया। बंगाल द्वारा हरियाणा को हराए जाने से उत्तराखंड का क्वार्टर फाइनल का रास्ता और आसान हो गया।
गौरतलब है कि उत्तराखंड की टीम 2018 से रणजी ट्रॉफी खेल रही है और यह चौथी बार है जब टीम ने नॉकआउट चरण में जगह बनाई है। लगातार बेहतर होते प्रदर्शन ने यह साफ कर दिया है कि उत्तराखंड अब घरेलू क्रिकेट में एक मजबूत दावेदार बन चुका है। अब सभी की निगाहें क्वार्टर फाइनल मुकाबले पर टिकी होंगी, जहां उत्तराखंड की टीम अपने शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए इतिहास रचने की कोशिश करेगी।
Uttarakhand: Cricket: Haldwani: Police: Journalist: नैनीताल में पुलिस और पत्रकारों के बीच आपसी सद्भाव और बेहतर तालमेल को बढ़ाने के लिए 1 फरवरी 2026 को कमलुआगांजा स्थित जी.एन.जी. क्रिकेट मैदान में पुलिस एकादश और प्रेस एकादश के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया।
मैच में पुलिस टीम की कमान एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के हाथों में थी, जबकि प्रेस एकादश का नेतृत्व संतोष जोशी ने किया। टॉस जीतकर प्रेस एकादश ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए पुलिस एकादश ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 175 रन बनाए। टीम को मजबूत शुरुआत प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश फर्त्याल और थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी ने दिलाई। सुशील जोशी ने 31 रनों की उपयोगी पारी खेली।
इसके बाद एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने 21 रन बनाकर पारी को संभाला। अंतिम ओवरों में कांस्टेबल सुनील टम्टा ने 34 रनों की तेज पारी खेलकर टीम का स्कोर 175 तक पहुंचाया। प्रेस एकादश की ओर से हर्ष रावत और संतोष जोशी ने 2-2 विकेट लेकर प्रभावशाली गेंदबाजी की।
175 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रेस एकादश की शुरुआत कमजोर रही, लेकिन हर्ष रावत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 60 रन बनाए। इसके अलावा पंकज पांडे ने 22 और दिनेश पांडे ने 13 रनों का योगदान दिया। हालांकि हर्ष रावत के अलावा कोई भी बल्लेबाज तेज गति से रन नहीं बना पया। दूसरी ओर पुलिस टीम की सधी हुई गेंदबाजी के सामने प्रेस एकादश लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी और 31 रनों से मुकाबला पुलिस के पक्ष में रहा। पुलिस एकादश की ओर से एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल और उपनिरीक्षक अनीश अहमद ने 2-2 विकेट लिए।
मैच के बाद खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने कहा कि जीत और हार खेल का हिस्सा है, लेकिन ऐसे आयोजन पुलिस और प्रेस के बीच भरोसे और मित्रता को मजबूत करते हैं। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों को जारी रखने की बात कही। इस मैत्री मैच के जरिए पुलिस और प्रेस ने खेल भावना का बेहतरीन उदाहरण पेश किया और आपसी रिश्तों को और मजबूत किया।
प्रेस एकादश के खिलाड़ी:
संतोष जोशी (कप्तान), कमल जगाती, नवनीत बिष्ट, अंकित शाह, हर्ष रावत, गणेश पांडे, दिनेश पांडे, पवन कुंवर, चंद्र प्रकाश, पंकज पांडे, तारा दत्त जोशी, राकेश रावत, योगेश शर्मा।
Power Outage : Nainital : Electricity Shutdown : Technical Maintenance : आज सरोवर नगरी नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति ठप होने से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने कहा कि तकनीकी कमियों को दूर करने के लिए यह बिजली कटौती आवश्यक थी।
नैनीताल के शहरी और ग्रामीण इलाकों में रविवार को करीब 10 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। ऊर्जा निगम द्वारा 220 केवी पावर उपकेंद्र में 132 केवी बस बार का अंतिम परीक्षण और कमीशनिंग किया जा रहा है। इसके चलते क्षेत्र में लंबे समय तक शटडाउन किया गया।
एसडीओ प्रियंक पांडे नेकहा कि यह कार्य पूर्व नियोजित रखरखाव और परीक्षण का हिस्सा है। 132 केवी बीस बार के सफल परीक्षण और कमीशनिंग के बाद बिजली वितरण और अधिक मजबूत और सुरक्षित हो जाएगा। इस दौरान कई उपकेंद्रों में बिजली आंशिक या पूर्ण रूप से बाधित रही।
विद्युत आपूर्ति प्रभावित क्षेत्रों में सूखाताल, पाइंस, मेहरागांव, घोड़ाखाल, रामगढ़, बेतालघाट, गरमपानी, भीमताल, सरगाखेत, पदमपुरी और ओखलकांडा शामिल हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि मौसम और तकनीकी परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो निर्धारित समय के भीतर काम पूरा कर लिया जाएगा।
विद्युत विभाग का कहना है कि यह असुविधा अस्थायी है….लेकिन इससे दीर्घकालिक लाभ होंगे। 132 केवी बीस बार की कमीशनिंग के बाद ग्रिड की क्षमता बढ़ेगी और लोड प्रबंधन बेहतर होगा। बार-बार होने वाली तकनीकी समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है।
DehradunNews : CourtVerdict : ForeignStudentCase : ZeroFIR : JusticeSystem : PoliceInvestigation : UttarakhandNews : दून स्थित एक निजी विश्वविद्यालय की विदेशी छात्रा से दुष्कर्म के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। शुक्रवार को अदालत ने आरोपी विदेशी छात्र को सभी आरोपों से बरी कर दिया। यह मामला अक्तूबर 2024 में दिल्ली के कश्मीरी गेट थाने में जीरो एफआईआर के तहत दर्ज हुआ था…जिसे बाद में जांच के लिए देहरादून पुलिस को सौंपा गया था।
अदालत ने अपने फैसले में साफ कहा कि मामले की जांच में गंभीर लापरवाही बरती गई। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रजनी शुक्ला की अदालत ने क्लेमेंटटाउन थाने के तत्कालीन जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर संजीत कुमार की कार्यप्रणाली पर कड़ी टिप्पणी की। अदालत ने कहा कि जांच अधिकारी ने जरूरी वैज्ञानिक सबूतों को नजरअंदाज किया।
पीड़िता का आरोप था कि उसके साथ सोते समय दुष्कर्म किया गया…लेकिन जांच के दौरान न तो बिस्तर की चादर और न ही कपड़ों को फॉरेंसिक जांच के लिए जब्त किया गया। अदालत के अनुसार यह एक बड़ी चूक थी, जिससे मामले की सच्चाई सामने नहीं आ सकी।
मामले में दक्षिण सूडान के छात्र मूसा उर्फ मोजा मोजिज लाडू जेम्स को आरोपी बनाया गया था। पीड़िता दक्षिण अफ्रीका की रहने वाली है और देहरादून में ग्रेजुएशन कर रही थी। उसने पुलिस को बताया था कि 29 अक्तूबर 2024 की रात क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में उनके समूह की फेयरवेल पार्टी थी…जिसमें कई विदेशी छात्र शामिल थे।
हालांकि अदालत में जिरह के दौरान पीड़िता ने स्वीकार किया कि पार्टी में उसने और उसके साथियों ने शराब पी थी। नशे की हालत में उसे यह स्पष्ट रूप से याद नहीं था कि किसने और कब उसे छुआ। पार्टी में मौजूद अन्य विदेशी छात्रों ने गवाही दी कि आरोपी और पीड़िता अलग-अलग कमरों में सोए थे।
एक गवाह ने बताया कि रात में पीड़िता के चिल्लाने की आवाज जरूर आई थी…लेकिन जब वह उसके कमरे में पहुंचा तो आरोपी वहां मौजूद नहीं था। गवाह के अनुसार संभव है कि पीड़िता नींद में किसी बुरे सपने से जागी हो।
इन सभी तथ्यों और सबूतों के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषमुक्त कर दिया। मामले में जांच की भूमिका पर सवाल उठने के बाद न्याय व्यवस्था और पुलिस जांच प्रक्रिया को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।
FakeCasteCertificate : UttarakhandJobs : FraudCase : UdhamsinghNagar : KumaonCommissioner : GovernmentJobFraud : ActionAgainstFraud : DeepakRawat : PMayNotification : सरकारी नौकरी हासिल करने के लिए फर्जी तरीके से जाति प्रमाणपत्र बनवाने के मामले में कुमाऊं कमिश्नर व सचिव सीएम दीपक रावत ने एडीएम ऊधम सिंह नगर को जांच के निर्देश दिए हैं।
शिकायत के अनुसार दस्तावेजों में धांधली करके ओबीसी वर्ग के कुछ लोगों को अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र दिया जा रहा था। इसके बाद कई लोग सरकारी नौकरी भी हासिल कर चुके हैं। अधिकांश मामले किच्छा तहसील से जुड़े हैं।
शिकायतकर्ता ने कहा कि पहले भी उन्होंने सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी…लेकिन स्थानीय अधिकारियों की लापरवाही की वजह से जांच आगे नहीं बढ़ी।
कमिश्नर दीपक रावत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एडीएम पंकज उपाध्याय को तलब किया और उन्हें मामले की जांच सौंप दी। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ी तो नौकरी से बाहर भी किया जाएगा।
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत का कहना है कि फर्जीवाड़े में शामिल किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा।
UnionBudget2026 : NirmalaSitaraman : UttarakhandTourism : MedicalTourism : MountainTrails : Ayurveda : HealthcareDevelopment : UttarakhandNews : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में 2026-27 का बजट पेश किया। इस बजट से उत्तराखंड को टूरिज्म और मेडिकल टूरिज्म में फायदा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
फाइनेंस मिनिस्टर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में साथ ही पूर्वी और पश्चिमी घाट में इकोलॉजिकली सस्टेनेबल माउंटेन ट्रेल्स विकसित किए जाएंगे। उत्तराखंड में ये माउंटेन ट्रेल्स खासकर बाइकिंग और एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देंगे।
मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए पांच क्षेत्रीय मेडिकल हब बनाए जाएंगे। इनमें निजी क्षेत्र भी शामिल होगा। हब में हेल्थकेयर कॉम्प्लेक्स, आयुष केंद्र, डायग्नोस्टिक, पोस्टर केयर और रीहैब केंद्र होंगे। इससे स्वास्थ्य पेशेवरों के लिए रोजगार के नए अवसर बनेंगे।
बजट में योग और आयुर्वेद को भी विशेष महत्व दिया गया है। तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेदिक संस्थान स्थापित किए जाएंगे। उत्तराखंड को इससे फायदा मिलने की संभावना है…क्योंकि राज्य पहले ही गुरुकुल में ऐसा संस्थान स्थापित करने का प्रस्ताव तैयार कर चुका है।
हालांकि केंद्र सरकार के आम बजट से उत्तराखंड की महाकुंभ, अवस्थापना विकास, जल विद्युत परियोजनाओं और छोटे उद्योगों से जुड़ी उम्मीदें पूरी तरह नहीं पूरी हुई हैं। फिर भी टूरिज्म, मेडिकल टूरिज्म और आयुर्वेदिक संस्थानों में राज्य को नए अवसर मिलने की उम्मीद है।
CyberFraud : TelegramScam : YouthSafety : CyberCrime : PoliceAlert : HaldwaniNews : हल्द्वानी में एक और युवक साइबर ठगी का शिकार हुआ है। पुलिस के अनुसार हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र का यह युवक दिसंबर माह में टेलीग्राम एप के जरिए कुछ अज्ञात लोगों के संपर्क में आया। उन्होंने युवक को एक ट्रेंडिंग वेबसाइट का लिंक भेजा और लॉगिन करने के लिए कहा।
पुलिस के मुताबिक शुरुआत में विश्वास जीतने के लिए पहले दिन कुछ बोनस दिखाया गया…जिससे युवक ठगों के जाल में फंस गया। 25 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच युवक ने ठगों के बताए गए अलग-अलग खातों में कुल 5.20 लाख रुपये जमा कर दिए।
पीड़ित का कहना है कि इतनी बड़ी रकम जमा करने के बावजूद न तो उन्हें कोई बोनस मिला और न ही उनकी मूल राशि वापस की गई। जब युवक ने ठगों से संपर्क करने की कोशिश की…तो उन्होंने जवाब देना बंद कर दिया।
इसके बाद पीड़ित ने साइबर क्राइम थाना हल्द्वानी में शिकायत दर्ज कराई। हल्द्वानी कोतवाल विजय मेहता ने कहा कि शिकायत के आधार पर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Haldwani : Mobile Theft : Nainital : Market Crime : Women Safety : नैनीताल जिले के हल्द्वानी बाजार में चोरी की घटनाओं ने फिर लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया है। शाम के समय दो महिलाओं के मोबाइल अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिए…जिससे इलाके में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
जानकारी के अनुसार कालाढूंगी रोड सावित्री कालोनी निवासी दुर्गा भोसले 30 जनवरी की शाम करीब चार बजे सब्जी खरीदने बाजार गई थीं। सब्जी लेने के दौरान उनका मोबाइल चोरी हो गया। उन्होंने तुरंत मंगलपड़ाव चौकी में जाकर तहरीर दी।
इसी दिन सदर बाजार में खरीदारी करने पहुंची बिठौरिया निवासी दीक्षा देऊपा का मोबाइल भी चोरी हो गया। उनके अनुसार मोबाइल उनके स्वेटर की जेब से चोरी हुआ। उन्होंने भी चौकी में अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई।
स्थानीय पुलिस का कहना है कि वे दोनों मामलों की जांच कर रही हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस लोगों से भी सतर्क रहने और अनजान व्यक्तियों पर ध्यान देने की अपील कर रही है।
Uttarakhand : BirdFestival : DevelopmentProjects : PushkarSinghDhami : Kotdwar : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोटद्वार में आयोजित दो दिवसीय बर्ड वाचिंग फेस्टिवल का आज शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने जनपद के विभिन्न विकासखंडों के लिए कुल 61 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें 21 नई योजनाओं का शिलान्यास और 40 योजनाओं का लोकार्पण शामिल रहा….जिनकी कुल अनुमानित लागत 32,612.33 लाख रुपये है।
मुख्यमंत्री ने सबसे पहले दिव्यांग बालक-बालिकाओं से मुलाकात कर उनकी शिक्षा और समस्याओं के बारे में जाना। इसके बाद उन्होंने सिद्धबली मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। फेस्टिवल में उन्होंने पक्षियों की फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया और स्थानीय स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टॉलों की सराहना की।
धामी ने कहा कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा और इसमें महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण रहेगा। उन्होंने कहा कि राज्य के उत्पादों की गुणवत्ता बहुराष्ट्रीय कंपनियों से भी बेहतर है और स्थानीय अर्थव्यवस्था को इससे मजबूती मिल रही है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कोटद्वार क्षेत्र की विकास योजनाओं का भी विवरण दिया। उन्होंने कहा कि बस टर्मिनल, आयुष चिकित्सालय, खोह नदी को प्रदूषण मुक्त करने हेतु एसटीपी, मालन नदी पर 26 करोड़ रुपये से पुल निर्माण और कोटद्वार-नजीबाबाद फोर लेन निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। इसके अलावा हल्दूखाता में नगरीय पेयजल योजना, राजकीय इंटर कॉलेज में कक्षा-कक्ष, पुस्तकालय, विज्ञान और कंप्यूटर कक्ष निर्माण, जीतपुर गांव में बाढ़ सुरक्षा कार्य और स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चहारदीवारी निर्माण की घोषणाएं की गई।
धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड में कई पक्षी प्रजातियाँ विलुप्त होने के कगार पर हैं, जिनका संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। राज्य में लगभग 400 दुर्लभ और सुंदर पक्षी प्रजातियाँ पाई जाती हैं….जिनमें सर्दियों में आने वाला सुनहरे पंख वाला सुरख़ाब पक्षी विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र है।
UttarakhandFestival : Pushkar Singh Dhami : RohiniEvent : CulturalHeritage : Tourism : WomenEmpowerment : LocalArtists : PravasiUttarakhandis : PMVikasBhiVirastBhi : UttarakhandCulture : DevelopmentAndTradition : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली के रोहिणी में आयोजित ‘उत्तराखण्ड महोत्सव रोहिणी–02’ में प्रवासी उत्तराखण्डियों, लोक कलाकारों और युवाओं के साथ संवाद किया। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण, पर्यटन और संस्कृति को बढ़ावा देने वाले विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने लोक कलाकारों का उत्साहवर्धन किया और उत्तराखण्ड की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और लोक विरासत को समर्पित इस आयोजन की सराहना की। इस अवसर पर ‘उत्तराखण्ड के सितारे’ सम्मान से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सौरभ जोशी, हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज गोरखेला और लोक गायिका कल्पना चौहान को सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन लोक कलाकारों को मंच और सम्मान देने के साथ-साथ समाज में सेवा और संस्कारों की भावना भी बढ़ाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखण्डी अपनी सांस्कृतिक जड़ों से गहराई से जुड़े हुए हैं और पारंपरिक गीत-संगीत, वेशभूषा एवं नृत्य राज्य की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत बनाते हैं।
धामी ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकास भी और विरासत भी” के मंत्र के अनुरूप पर्यटन, धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के पुनर्विकास में लगातार कार्य कर रही है। केदारनाथ और बदरीनाथ के पुनर्निर्माण ने न केवल आस्था को सशक्त किया है….बल्कि स्थानीय रोजगार और पर्यटन को भी नया आयाम मिला है।
उन्होंने महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण आजीविका और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रमों जैसे ‘लखपति दीदी योजना’, ‘एक जनपद-दो उत्पाद’ और ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ की भी चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य ने सीमित संसाधनों और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद उल्लेखनीय प्रगति की है और युवाओं को रोजगार, किसानों को आय और पलायन को रोकने में सफल हुआ है।