
TRENDING NEWS










CDSAnilChauhan : SrinagarGarhwal : GaurwalUniversity : Leadership : NationalService : YouthInspiration : ArmedForces : देश के दूसरे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान जल्द ही उत्तराखंड का दौरा करेंगे। वे 21 फरवरी को श्रीनगर गढ़वाल पहुंचेंगे और गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के चौरास कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
अपने प्रवास के दौरान सीडीएस जनरल अनिल चौहान विश्वविद्यालय में आयोजित विभिन्न शैक्षणिक, संवादात्मक और प्रेरणादायी कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इस अवसर पर विद्यार्थी, शोधार्थी, शिक्षक और विश्वविद्यालय परिवार सीधे सीडीएस से देश की सुरक्षा नीति, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, राष्ट्रसेवा और सशस्त्र बलों के योगदान से जुड़े विषयों पर संवाद करने का दुर्लभ अवसर प्राप्त करेंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और नेतृत्व विकास की भावना को सशक्त करना है।
सीडीएस के आगमन को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन पूरी तैयारी में जुटा है। कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में एक समन्वय बैठक आयोजित की गई…जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और दायित्वों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में कार्यक्रम समन्वयक प्रो. महेन्द्र प्रताप सिंह बिष्ट, कुलसचिव अनीस उज्ज़मान, वित्त अधिकारी प्रो. एनएस पंवार, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओपी गुसाईं, चीफ प्रॉक्टर प्रो. दीपक कुमार, उपकुलसचिव (वित्त) डॉ. संजय ध्यानी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में सुरक्षा, प्रोटोकॉल, यातायात, मंच संचालन, अतिथि सत्कार, मीडिया समन्वय और विद्यार्थियों की सहभागिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार किया गया। कार्यक्रम के सफल और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए विभिन्न समितियां गठित की गई हैं और सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने कहा कि सीडीएस जनरल अनिल चौहान का आगमन विश्वविद्यालय के लिए गौरव और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय महत्व की जिम्मेदारियों में सक्रिय भूमिका और युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करने की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।
जानकारी के अनुसार सीडीएस अनिल चौहान पौड़ी जिले के गवांणा गांव के रहने वाले हैं और 11 गोरखा राइफल से जुड़े हैं। उन्होंने 30 सितंबर 2022 को दूसरे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में पदभार संभाला।
Dehradun : CMVisit : BusAccident : HimachalTransport : InjuredPassengers : MedicalCare : Uttarakhand : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कालसी क्षेत्र में क्वानू–मीनस मोटर मार्ग पर हुई हिमाचल परिवहन निगम की बस दुर्घटना में घायल यात्रियों का हाल जानने के लिए राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में दिवंगत लोगों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री धामी ने अस्पताल में भर्ती घायलों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और चिकित्सकों से उपचार की स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने चिकित्सकीय टीम को सभी घायलों को सर्वोत्तम और त्वरित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने घायलों के परिजनों से भी बातचीत की और उन्हें भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार द्वारा उपचार में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने विकासनगर के उप जिला चिकित्साधिकारी से दूरभाष पर संपर्क कर विकासनगर में उपचाराधीन घायलों को भी समुचित और संवेदनशील चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने हिमाचल प्रदेश सरकार को आश्वस्त किया कि उत्तराखण्ड में उपचाराधीन हिमाचल के सभी घायल यात्रियों का समुचित और निःशुल्क उपचार किया जा रहा है।
Haldwani : BrotherMurder : FamilyDispute : CrimeNews : PoliceArrest : Nainital : हल्द्वानी के बरेली रोड में रिश्तों में खून बह गया। नैनीताल जिले में एक भाई ने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी संदीप जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। आरोपी पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है और अपनी मां पर जानलेवा हमला कर चुका है। भतीजी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
भाई ने भाई को मार डाला
पुलिस के मुताबिक, देर रात संदीप घर लौटा और छोटे भाई सोनू जायसवाल से मामूली बात को लेकर विवाद करने लगा। झगड़ा बढ़ने पर संदीप ने पास रखे स्टील के लौटे से सोनू के सिर और चेहरे पर कई वार किए। इसके बाद उसने छोटे भाई का सिर उठाकर बेड पर पटका….जिससे सोनू की मौत हो गई।
मौके पर पुलिस ने किया शव कब्जे में
सूचना मिलते ही सीओ सीटी अमित कुमार और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने कहा कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
संदीप 2014 में एक व्यापारी की हत्या के आरोप में जेल जा चुका है। वह अपनी मां पर भी हमला कर चुका है। परिजन ने कहा कि सोनू बीमारी से परेशान था और उसका इलाज करने में काफी खर्चा हो चुका था।
हल्द्वानी पुलिस ने लोगों से अपील की है कि शांति बनाए रखें और अफवाहों पर ध्यान न दें।
Uttarakhand : Haridwar violence : police suspension : Bijnarsi village clash : Ravidas Jayanti : SSP action : हरिद्वार जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के बिनारसी गांव में रविदास जयंती के मौके पर हुई शोभायात्रा के बाद हिंसक बवाल और फायरिंग मामले में एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र डोबाल ने कड़ा एक्शन लिया है। इस मामले में तेज्जुपुर चौकी इंचार्ज समेत तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।
एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि एसपी देहात की रिपोर्ट के आधार पर तीनों पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आई। रिपोर्ट में कहा गया कि पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर नहीं पहुंचे और समय पर आला अधिकारियों को घटनाक्रम की जानकारी भी नहीं दी। इस कड़े कदम के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
घटना 1 जनवरी को हुई थी जब बिनारसी गांव में संत गुरु रविदास की जयंती के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई थी। शोभायात्रा के बाद प्रसाद वितरण के दौरान एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई…जिसमें पथराव, फायरिंग और घरों में आगजनी की घटनाएं हुईं।
इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के दो लोगों की जान चली गई। मृतकों में आनंद पुत्र लक्ष्मीकांत और मांगेराम शामिल हैं। पुलिस ने मौके पर मोर्चा संभालकर स्थिति को नियंत्रित किया और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए रुड़की के सरकारी अस्पताल भेजे गए। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरिद्वार एसएसपी ने अतिरिक्त पुलिस बल भी गांव में तैनात किया था और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की थी।
एसएसपी डोबाल ने कहा कि तेज्जुपुर चौकी इंचार्ज समेत तीनों पुलिसकर्मियों की लापरवाही के कारण बवाल और बड़ा हुआ। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Champawat News: लोहाघाट नगर में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए ₹84.45 करोड़ की लागत से लोहाघाट टाउन पम्पिंग वाटर सप्लाई योजना को स्वीकृति दी गई है। यह योजना AMRUT 2.0 के तहत लागू की जाएगी।
इस परियोजना के माध्यम से सरयू नदी से जल उठान कर लोहाघाट नगर के सभी घरों तक शुद्ध और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।
लोहाघाट की वर्तमान पेयजल व्यवस्था वर्ष 1980 में बनाई गई थी, जो अब लगभग 44 वर्ष पुरानी हो चुकी है। पुरानी पाइपलाइन में लीकेज, बार-बार ब्लॉकेज और कम वहन क्षमता के कारण लगभग 14,561 की आबादी को नियमित जलापूर्ति नहीं मिल पा रही थी। इन्हीं समस्याओं के समाधान के लिए यह नई इन्फिल्ट्रेशन वेल आधारित पम्पिंग योजना स्वीकृत की गई है।
योजना की मुख्य विशेषताएँ:
• सरयू नदी से चार चरणों में राइजिंग मेन का निर्माण
• प्रथम चरण: सरयू से तल्ली बेट्टा (IPS-1) तक 2,700 मीटर
• द्वितीय चरण: IPS-1 से मल्ली बेट्टा (IPS-2) तक 2,874 मीटर
• तृतीय चरण: IPS-2 से छांदा (IPS-3) तक 4,924 मीटर
• चतुर्थ चरण: IPS-3 से मरोड़ा खान स्थित टॉप रिजर्वायर तक 5,664 मीटर
• क्लियर वाटर रिजर्वायर और आधुनिक पम्पिंग सिस्टम
• AMRUT जल मीटर के साथ घर-घर जल कनेक्शन
योजना के पूरा होने पर लोहाघाट नगर को जरूरत के अनुसार नियमित और स्वच्छ पेयजल मिलेगा। इससे पुरानी और जर्जर व्यवस्था से राहत मिलेगी और आने वाले वर्षों के लिए पेयजल आपूर्ति मजबूत होगी।
यह परियोजना नगर के विकास, जनस्वास्थ्य और भविष्य की बढ़ती आबादी की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण निवेश मानी जा रही है।
Uttarakhand: Haldwani: Traffic Divert: Police: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बुधवार को प्रस्तावित हल्द्वानी दौरे के मद्देनज़र शहर में यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और सुचारु आवागमन को ध्यान में रखते हुए दोपहर 12:00 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन लागू करने का निर्णय लिया है।
प्रशासन ने खास तौर पर भारी माल वाहनों, रोडवेज बसों, प्राइवेट बसों और छोटे वाहनों के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित किए हैं। रुद्रपुर और रामपुर रोड से आने-जाने वाले भारी वाहनों को टीपी नगर क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी और उन्हें वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।
रोडवेज बसों को भी गन्ना सेंटर तिराहा से डायवर्ट कर बरेली रोड और तीनपानी होते हुए रोडवेज स्टेशन तक पहुंचाया जाएगा। वहीं सिडकुल और निजी बसों के लिए काठगोदाम, मुखानी और लालढांठ की दिशा में अलग-अलग रूट तय किए गए हैं।
छोटे वाहनों के लिए भी विशेष डायवर्जन प्लान जारी किया गया है, जिससे शहर, पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में जाने वाले यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।
इसके अलावा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान वीआईपी रूट को जीरो ज़ोन घोषित किया गया है। इस दौरान संबंधित मार्गों पर किसी भी प्रकार के वाहन का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले ट्रैफिक प्लान की जानकारी जरूर लें और निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।
Uttarakhand : MinorityEducationAuthority : MadrasaBoardAbolished : DhamiGovernment : EducationReform : NewSyllabus : Dehradun : BreakingNews : उत्तराखंड सरकार ने जुलाई 2026 से मदरसा बोर्ड को खत्म करने और नई शिक्षा व्यवस्था लागू करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इसके तहत उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का गठन कर दिया गया है।
अल्पसंख्यक मंत्रालय के विशेष सचिव डॉ पराग मधुकर धकाते ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार अब सभी अल्पसंख्यक संस्थाएं इस प्राधिकरण के अंब्रेला के नीचे आएंगी और उनकी मान्यता उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड से की जाएगी।
डॉ पराग ने कहा कि इस प्राधिकरण में विशेषज्ञ और शिक्षाविदों को शामिल किया गया है…जो अल्पसंख्यक बच्चों के लिए शैक्षिक पाठ्यक्रम तय करेंगे। इसमें डॉ सुरजीत सिंह गांधी को अध्यक्ष, प्रोफ राकेश जैन, डॉ सैय्यद अली हमीद, प्रो पेमा तेनजिन, डॉ एल्बा मेड्रिले, प्रोफेसर रोबिना अमन, प्रो गुरमीत सिंह को सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा समाजसेवी राजेंद्र बिष्ट और सेवानिवृत अधिकारी चंद्रशेखर भट्ट भी इस प्राधिकरण में शामिल हैं। निदेशक महाविद्यालय शिक्षा, निदेशक राज्य शैक्षिक अनुसंधान और निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण भी सदस्य सूची में हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार ने राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के गठन का फैसला लिया है। अब यह प्राधिकरण तय करेगा कि अल्पसंख्यक बच्चों को कैसी शिक्षा दी जाएगी और कौन सा सिलेबस लागू होगा। सभी अल्पसंख्यक संस्थाएं अब उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड से मान्यता लेंगी। उत्तराखंड में कबीलाई शिक्षा का दौर अब खत्म होने जा रहा है।
इस निर्णय के साथ उत्तराखंड में अल्पसंख्यक शिक्षा में एक नया युग शुरू होने जा रहा है…जिसमें बच्चों को समकालीन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।
Dehradun : EqualPayForEqualWork : UPNALEmployees : UttarakhandGovernment : HistoricDecision : EmployeeWelfare : BreakingNews : लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड सरकार ने उपनल कर्मचारियों के लिए समान कार्य, समान वेतन का आदेश जारी कर दिया है। उपनल कर्मचारी संगठन लंबे समय से इस मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे। सरकार के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने अपना विरोध प्रदर्शन और हड़ताल समाप्त कर दी थी, और अब अप्रैल कर्मचारियों के लिए समान वेतन लागू करने का आदेश जारी कर दिया गया है।
इस फैसले को कोर्ट के आदेशों के क्रम में लिया गया है। सचिव सैनिक कल्याण दीपेन्द्र चौधरी ने शासन की ओर से यह आदेश जारी किया। आदेश में 12 नवंबर 2018 को कट ऑफ डेट रखा गया है। शासन के अनुसार, अकुशल क्रमिक का वेतन लेवल वन, अर्ध कुशल श्रमिक का वेतन लेवल टू, कुशल कर्मी का लेवल चार, उच्च कुशल का लेवल सात और अधिकारी वर्ग को लेवल 10 की बेसिक सैलरी में अनुमन्य किया गया है।
उधर उपनल कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष विनोद गोदियाल ने सरकार के इस फैसले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी कैबिनेट मंत्रियों और वेतन वृद्धि के लिए बनाई गई समितियों के सदस्यों का भी धन्यवाद किया। विनोद गोदियाल ने कहा कि आज उत्तराखंड सरकार ने उपनल कर्मचारियों के पक्ष में एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है और इसके लिए पूरे कर्मचारी महासंघ की ओर से सरकार का आभार व्यक्त किया गया है।
VillageMeetings : MarriageRules : TraditionalCustoms : Uttarakhand : SocialDecisions : जौनसार-बावर क्षेत्र की खत सिली गोथान के बड़नू गांव में मंगलवार को 12 गांवों के ग्रामीणों की बैठक हुई…जिसकी अध्यक्षता खत के सदर स्याणा मंजीत सिंह तोमर ने की। बैठक में कई महत्वपूर्ण सामाजिक फैसले लिए गए…जो 30 जून 2026 के बाद होने वाली शादियों और समारोहों पर लागू होंगे। बैठक में तय किया गया कि शादी में शगुन के तौर पर टीका 101 रुपये से अधिक नहीं दिया जाएगा और नियम का उल्लंघन करने पर गांव के लोग शादी या समारोह में शामिल नहीं होंगे।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि शिलगुर महाराज का बंराश यानी जांगड़ा…जो 12 साल बाद मनाया जाता है वर्ष 2027 में आयोजित किया जाएगा। किसी भी गांव में शादी या अन्य समारोह में बियर परोसने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। पहली शादी में मामा पक्ष की ओर से बकरा, आटा, चावल और सूजी लाया जा सकेगा, जबकि यदि किसी परिवार में दो या अधिक मामा हैं…तो आपसी सहमति से बकरा लाया जा सकेगा। मामा पक्ष की ओर से टीका पूरी तरह बंद कर दिया गया है।
साथ ही तय किया गया कि शादी या किसी अन्य कार्यक्रम में साउंड सिस्टम रात 12 बजे तक ही बजेगा। शादीशुदा लड़कियों द्वारा मायके पक्ष को जो बकरा दिया जाता है वह अन्य गांव में नहीं जाएगा। रहिणी भोज के दौरान किसी भी परिवार द्वारा चांदी के सिक्के या किसी प्रकार के वस्त्र नहीं दिए जाएंगे।
बैठक में जोशी गांव से श्याम दत्त जोशी, हमरोऊ गांव से आंदन सिंह चौहान, मथेऊ गांव से चतर सिंह चौहान, बसाया गांव से यशपाल सिंह चौहान, गडैता गांव से सुनील सिंह चौहान, मसराड़ गांव से श्याम सिंह चौहान, ललऊ गांव से राजेंद्र सिंह चौहान, पानुवा गांव से पूरण सिंह राठौर, दातनू गांव से कृपाल सिंह चौहान, बड़नू गांव से श्याम सिंह चौहान, मलेथा गांव से मुन्ना सिंह चौहान, मंदिर समिति अध्यक्ष गजेंद्र सिंह चौहान और कर्मचारी संगठन अध्यक्ष अमर सिंह चौहान के साथ अतर सिंह, ज्ञान सिंह, विक्रम सिंह राठौर, डा. बलबीर सिंह, रूपराम राठौर, बलवीर सिंह राठौर, धन सिंह चौहान, भोपाल सिंह, महेन्द्र सिंह, रणवीर सिंह, अजब सिंह और दिगम्बर सिंह भी मौजूद रहे।
इन फैसलों का उद्देश्य समाज हित और पारंपरिक रीति-रिवाजों के संरक्षण के साथ-साथ गांव में शादी और अन्य आयोजनों में अनुशासन बनाए रखना है।
Haridwar : NRIWoman : HotelIncident : SuspiciousDeath : Uttarakhand : BreakingNews : PoliceInvestigation : हरिद्वार में मंगलवार को एक होटल में ठहरी एनआरआई महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 66 वर्षीय अन्ना चौहान निवासी संयुक्त राज्य अमेरिका के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार अन्ना चौहान अपने 17 सदस्यीय ग्रुप के साथ हरिद्वार भ्रमण पर आई थीं और सप्तऋषि क्षेत्र स्थित होटल परफेक्ट प्रीमियम में ठहरी हुई थीं। मंगलवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई…जिसके बाद होटल स्टाफ ने तुरंत 108 एम्बुलेंस के माध्यम से उन्हें जिला अस्पताल हरिद्वार पहुंचाया।
जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई…जिसके बाद पुलिस ने मृतका की बेटी अलीशा को मामले की जानकारी दी।
पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है…हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
इस संबंध में एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।