
TRENDING NEWS










Chittaorgarh Chemical Blast : Chemical Blast News :
चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन क्षेत्र स्थित रीको औद्योगिक इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा औद्योगिक हादसा सामने आया। रात करीब 11 बजे मरून इंडस्ट्रीज नामक केमिकल फैक्टरी में बॉयलर फटने से भीषण विस्फोट हुआ, जिसके बाद आग भड़क उठी। धमाका इतना शक्तिशाली था कि उसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी और आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच
हवा में उड़ते रहे भारी लोहे के टुकड़े
विस्फोट के बाद फैक्टरी से निकले भारी-भरकम लोहे के टुकड़े सैकड़ों मीटर दूर तक जा गिरे। कुछ टुकड़े पंचायत परिसर तक पहुंच गए, जिससे वहां स्थित एसडीएम और तहसीलदार कार्यालयों को नुकसान हुआ। एसडीएम कार्यालय की छत की दीवार टूट गई, जबकि अन्य हिस्सों में भी क्षति दर्ज की गई।
आसपास की फैक्टरी और मकानों पर भी असर
आग की चपेट में पास की एक स्क्रैप फैक्टरी भी आ गई। वहां का टीनशेड उड़ गया और दीवारों में दरारें आ गईं। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि स्क्रैप फैक्टरी का एक हिस्सा ढह गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज धमाके से उनकी नींद खुल गई और भय के माहौल में लोग घरों से बाहर निकल आए। कुछ मकानों की छतों पर फैक्टरी के पुर्जे गिरे, जिससे टीन शेड और छतों को नुकसान पहुंचा। एक घर की छत पर गिरा वाल्व वहां लगी पट्टी को तोड़ गया।
सुबह सामने आया तबाही का मंजर
मंगलवार सुबह जब लोग बाहर निकले तो हादसे की भयावहता साफ नजर आई। बॉयलर के टुकड़े करीब 500 मीटर तक फैले मिले। कई घरों के टीन शेड टूट चुके थे और सरकारी कार्यालय परिसरों में भी मलबा बिखरा पड़ा था।
दमकल विभाग ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग बेहद तेज होने के कारण उसे बुझाने में करीब दो घंटे का समय लगा। राहत और नियंत्रण कार्य के दौरान जेसीबी मशीनों की भी मदद ली गई।
जनप्रतिनिधि और प्रशासन का बयान
कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर ने बताया कि आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है और स्थिति अब सामान्य है। हादसे के कारणों की जांच जारी है और राहत की बात यह है कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने भी पुष्टि की कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। फैक्टरी संचालक से बातचीत के बाद कारणों की जांच की जा रही है।
एक के बाद एक हुए धमाके, शॉर्ट सर्किट की आशंका
एसपी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि हादसे के दौरान एक के बाद एक कई विस्फोट हुए, जिससे मशीनरी के टुकड़े काफी दूर तक जा गिरे। जांच में सामने आया है कि शॉर्ट सर्किट के चलते केमिकल में आग लगी।
फैक्टरी में गुजरात से मंगाए गए केमिकल से पेन किलर दवाओं के लिए रॉ मटेरियल का एक हिस्सा तैयार किया जाता था। इस मामले में कपासन थाने में कॉन्स्टेबल जितेंद्र कुमार की ओर से केस दर्ज किया गया है।
HaldwaniJaipurBus : UttarakhandRoadways : ACSleeperBus : BusTiming : TravelUpdate : KumaonNews : हल्द्वानी से जयपुर जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तराखंड परिवहन निगम ने इस लंबे रूट पर एसी स्लीपर बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। नई बस सेवा सोमवार 9 फरवरी से शुरू हो गई है।
नई एसी स्लीपर बस रोजाना शाम 4 बजे हल्द्वानी से जयपुर के लिए रवाना होगी। वहीं, जयपुर से भी बस शाम 4 बजे वापसी के लिए चलेगी। इस सेवा के शुरू होने से लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों को अधिक आरामदायक सफर का विकल्प मिलेगा।
सफर का समय और रूट
बस दिल्ली रिंग रोड के रास्ते जयपुर पहुंचेगी। पूरे सफर में करीब 11 घंटे का समय लगेगा। एसी स्लीपर सुविधा के चलते यात्रियों को रात के सफर में बेहतर आराम मिल सकेगा।
किराया
सामान्य सीट: 1077
स्लीपर सीट: 1300
पहले से चल रही बसें
फिलहाल उत्तराखंड परिवहन निगम के काठगोदाम डिपो से इस रूट पर शाम 5 बजे और 7 बजे साधारण बसों का संचालन किया जा रहा है। अब एसी स्लीपर बस जुड़ने से यात्रियों के पास अधिक सुविधाजनक विकल्प उपलब्ध हो गया है।
डिपो प्रबंधन ने कहा कि मुख्यालय से नई एसी बसें मिलने के बाद लंबी दूरी के रूटों पर सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है और फिलहाल जयपुर रूट को प्राथमिकता दी गई है।
UttarakhandTravel : HaridwarRoute : RoadwaysUpdate : ShivratriRush : BusFareHike : KumaonToHaridwar : उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल से देहरादून और हरिद्वार की ओर यात्रा करने वाले रोडवेज बस यात्रियों को इन दिनों परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिवरात्रि पर्व और कांवड़ यात्रा के चलते हरिद्वार मार्ग पर भारी भीड़ और यातायात दबाव बना हुआ है…जिसके कारण कई बसों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि हल्द्वानी से चलने वाली बसों को अब धामपुर से सीधे नगीना भेजने के बजाय नहटौर–बिजनौर–नजीबाबाद होते हुए हरिद्वार भेजा जा रहा है। इस बदलाव से बसों को करीब 40 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। यात्रियों का सफर एक घंटे से अधिक लंबा हो गया है।
किराए में भी बढ़ोतरी
रूट बदलने के कारण हरिद्वार-देहरादून और कुमाऊं क्षेत्र की ओर जाने वाले यात्रियों को किराए में भी बढ़ोतरी का सामना करना पड़ रहा है। कई रूटों पर किराया करीब 50 रुपये तक बढ़ा दिया गया है। रविवार को कई बसें अपने गंतव्य तक तय समय से देर से पहुंचीं…जिससे यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। परिवहन निगम के अधिकारियों के अनुसार यह व्यवस्था अस्थायी है और जैसे ही यातायात सामान्य होगा बसों को पुराने रूट पर वापस संचालित किया जाएगा।
| शहर | पहले (₹) | अब (₹) | वापसी (₹) |
|---|---|---|---|
| रामनगर | 335 | 385 | 435 |
| काशीपुर | 290 | 340 | 390 |
| जसपुर | 240 | 290 | 340 |
| रुद्रपुर | 390 | 440 | 490 |
| हल्द्वानी | 435 | 485 | 535 |
| नैनीताल | 495 | 545 | 595 |
| अल्मोड़ा | 640 | 690 | 740 |
| धामपुर | 170 | 190 | 270 |
| नजीबाबाद | 95 | 145 | 195 |
यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले बस समय और किराए की जानकारी जरूर ले लें, ताकि रास्ते में असुविधा से बचा जा सके।
IndiaPostRecruitment : GDSBharti2026 : UttarakhandJobs : PostOfficeJobs ; 10thPassJobs : SarkariNaukri : भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के तहत देशभर में बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इस भर्ती के माध्यम से ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) के कुल 28,636 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें उत्तराखंड के लिए 436 पद निर्धारित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 14 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है। गणित और अंग्रेजी विषय में उत्तीर्ण होना जरूरी है। जिस डाक सर्कल में आवेदन करना है, वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान भी आवश्यक है।
आयु सीमा
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 40 वर्ष
आयु की गणना 16 फरवरी 2026 से की जाएगी।
आरक्षित वर्गों को आयु में छूट:
एससी/एसटी – 5 वर्ष
ओबीसी – 3 वर्ष
दिव्यांग – 10 वर्ष
चयन प्रक्रिया
चयन 10वीं कक्षा के अंकों की मेरिट के आधार पर होगा। कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।
आवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: 100
एससी/एसटी, दिव्यांग और महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन निःशुल्क
भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
वेतनमान
GDS BPM: 12,000 से 29,380 प्रतिमाह
GDS ABPM: 10,000 से 24,470 प्रतिमाह
जरूरी शर्तें
साइकिल या मोटरसाइकिल चलाना आना चाहिए
60 दिन का बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रमाणपत्र आवश्यक (यदि 10वीं/12वीं में कंप्यूटर विषय रहा हो तो प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं)
चयन के बाद संबंधित शाखा डाकघर वाले गांव में निवास प्रमाण देना होगा
अभ्यर्थी के पास आय का एक अन्य स्रोत भी होना चाहिए
आवेदन कैसे करें
अभ्यर्थी India Post की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन कर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
कुछ राज्यों में पदों की संख्या
उत्तराखंड – 436
उत्तर प्रदेश – 3169
बिहार – 1344
झारखंड – 908
दिल्ली – 38
आंध्र प्रदेश – 1060
असम – 639
छत्तीसगढ़ – 1155
गुजरात – 1782
हरियाणा – 270
हिमाचल प्रदेश – 520
जम्मू-कश्मीर – 267
कर्नाटक – 1022
केरल – 1691
मध्य प्रदेश – 2102
महाराष्ट्र – 3553
नॉर्थ ईस्ट – 1014
ओडिशा – 1191
पंजाब – 261
राजस्थान – 634
तमिलनाडु – 2009
तेलंगाना – 608
पश्चिम बंगाल – 2963
यह भर्ती 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का अच्छा अवसर है। इच्छुक अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि से पहले आवेदन करे है।
ChampawatNews : IndianArmy : UttarakhandNews : Banbasa : MilitaryFuneral : SoldierTribute : चंपावत जिले के बनबसा क्षेत्र से दुखद खबर सामने आई है। छुट्टी पर घर आए भारतीय सेना के हवलदार हरीश चंद का अचानक तबीयत बिगड़ने से निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से परिवार ही नहीं…पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। मंगलवार 10 फरवरी को बनबसा के शारदा घाट में उनका अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ किया गया।
शादी में शामिल होने आए थे घर
जानकारी के अनुसार बनबसा के सीमांत गांव गड़ीगोठ निवासी 35 वर्षीय हरीश चंद भारतीय सेना में हवलदार पद पर तैनात थे। वह इस समय 12 कुमाऊं रेजीमेंट, पिथौरागढ़ में सेवा दे रहे थे। इन दिनों वे 25 दिन की छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे….क्योंकि उन्हें अपने चचेरे भाई की शादी में शामिल होना था।
9 फरवरी की तड़के करीब 3 बजे अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। अस्पताल ले जाने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
पीछे छूट गया छोटा परिवार
हरीश चंद अपने पीछे पत्नी आशा चंद और दो साल के बेटे कृष को छोड़ गए हैं। घर में जहां कुछ दिन पहले शादी की खुशियां थीं, वहीं अब मातम का माहौल है। गांव के लोग लगातार परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। उनके निधन पर गौरव सेनानी पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष रिटायर्ड कैप्टन भानी चंद सहित कई पूर्व सैनिकों ने शोक जताया है।
परिवार में कई सदस्य सेना से जुड़े
हरीश चंद साल 2010 में सेना में भर्ती हुए थे। उनके बड़े भाई भी सेना में तैनात हैं और वर्तमान में सिकंदराबाद से घर लौट रहे हैं। मंझला भाई विदेश में नौकरी करता है। हरीश परिवार में सबसे छोटे थे और 17 फरवरी को उन्हें दोबारा ड्यूटी पर लौटना था।
उनके आकस्मिक निधन से गांव गड़ीगोठ में शोक का माहौल है। उत्तराखंड को वीरों की भूमि कहा जाता है…जहां से बड़ी संख्या में युवा सेना में भर्ती होकर देश सेवा करते हैं। हवलदार हरीश चंद का निधन क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।
UttarakhandWeather : HaridwarWeather : SnowfallAlert : RainAlert : IMDUpdate : WinterReturns : हरिद्वार समेत पूरे उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर रुख बदल लिया है। पिछले कुछ दिनों से चल रही धूप और शुष्क मौसम के बाद अब ठंड ने दोबारा दस्तक दे दी है। 5 से 8 फरवरी तक जहां लोगों को बसंत जैसा मौसम महसूस हो रहा था वहीं 9 फरवरी से हालात बदलने लगे और अब सर्दी का असर फिर बढ़ने वाला है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 10 फरवरी को राज्य के आठ जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में यह बदलाव देखा जा रहा है।
इन जिलों में बदलेगा मौसम
मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और अल्मोड़ा में बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना जताई है। 3000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। चारधाम की ऊंची चोटियों, चकराता, मसूरी, धनोल्टी और कुमाऊं के ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फ गिर सकती है।
राजधानी देहरादून में आज बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।
मैदानी इलाकों में कोहरे की वापसी
मैदानी जिलों हरिद्वार और उधम सिंह नगर में बारिश का अलर्ट नहीं है…लेकिन सुबह और शाम के समय कोहरा छाने की संभावना है। इससे विजिबिलिटी कम हो सकती है….इसलिए वाहन चालकों और स्कूल जाने वाले बच्चों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
पर्यटकों के लिए सलाह
ताजा बर्फबारी देखने के इच्छुक पर्यटक उत्तरकाशी, चमोली और मुनस्यारी जैसे इलाकों का रुख कर सकते हैं। वहीं मसूरी और धनोल्टी जाने वालों को फिसलन भरी सड़कों के लिए तैयार रहना चाहिए। यात्रा से पहले गर्म कपड़े और रेनकोट साथ रखना जरूरी है।
सेहत और खेती पर असर
मौसम में इस बदलाव से तापमान गिर सकता है, जिससे सर्दी-जुकाम और वायरल का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में गर्म पानी पीने और ठंड से बचाव की सलाह दी जा रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में होने वाली हल्की बारिश और बर्फबारी फसलों के लिए फायदेमंद मानी जा रही है…जिससे मिट्टी में नमी बढ़ेगी।
Dehradun newborn case : abandoned baby India : infant rescue Dehradun : Basant Vihar incident : newborn found alive India : Uttarakhand child rescue : देहरादून के बसंत विहार थाना क्षेत्र स्थित ऋषि विहार में एक घर की छत पर कट्टे में नवजात मिलने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग छत तक पहुंचे और अंदर एक जीवित शिशु को देख तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नवजात को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया।
मंगेतर की मौत के बाद सदमे में थी युवती
पुलिस जांच में बच्चे की मां का पता लगाया गया। जानकारी के अनुसार करीब डेढ़ साल पहले युवती की सगाई हुई थी….लेकिन कुछ महीने पहले हरिद्वार में सड़क हादसे में उसके मंगेतर की मौत हो गई। इस घटना के बाद युवती गहरे मानसिक तनाव में चली गई।
तनाव के बीच गर्भावस्था पर नहीं दे सकी ध्यान
परिजनों और पुलिस को दिए बयान में युवती ने बताया कि वह मानसिक रूप से इतनी टूट चुकी थी कि गर्भावस्था पर ध्यान नहीं दे सकी। घटना वाले दिन उसने घर के बाथरूम में अकेले ही बच्चे को जन्म दिया। सामाजिक डर और लोकलाज के कारण उसने नवजात को एक कट्टे में रखकर छत पर छोड़ दिया।
मां अब बच्चे को अपनाने को तैयार
मामले में नवजात को लावारिस छोड़ने का मुकदमा दर्ज किया गया था। बसंत विहार थाने के एसएसआई दुर्गेश कोठियाल के ने कहा कि अब युवती और उसके परिजन बच्चे को अपने साथ रखने के लिए तैयार हैं और कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
दून अस्पताल के बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि नवजात पूरी तरह स्वस्थ है और डॉक्टरों की निगरानी में है। आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद बच्चे को परिजनों को सौंपा जाएगा।
T20 World Cup 2026: Today Match Schedule: Pakistan vs USA: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 अब धीरे-धीरे रोमांच के चरम की ओर बढ़ रहा है। पहले दिन से ही कमजोर टीमें अपना पूरा दम दिखा रही है। इस बार वर्ल्ड कप के ज्यादातर मुकाबले दर्शकों को बहुत रोमांचित कर रहे है।
टूर्नामेंट का आज चौथा दिन है और मंगलवार को दर्शकों को तीन बेहद दिलचस्प मुकाबले देखने को मिलेंगे। आज के मैचों में जहां कुछ दिग्गज टीमें मैदान पर उतरेंगी, वहीं कुछ अपेक्षाकृत कमजोर टीमें भी अपनी किस्मत आजमाती नजर आएंगी। टी20 क्रिकेट की खासियत यही है कि यहां हर दिन उलटफेर की पूरी संभावना रहती है।
आज खेले जाने वाले तीन मैचों में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, यूएई, यूएसए, नामीबिया और नीदरलैंड की टीमें एक्शन में होंगी। इनमें से दो मुकाबले भारत में खेले जाएंगे, जबकि एक मैच श्रीलंका की मेजबानी में होगा। आइए जानते हैं आज का पूरा मैच कार्यक्रम—
नामीबिया बनाम नीदरलैंड
दिन का पहला मुकाबला नामीबिया और नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा। यह नामीबिया का इस विश्व कप में पहला मैच होगा और टीम जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेगी। वहीं नीदरलैंड की टीम अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान से करीबी हार झेल चुकी है और आज वह वापसी की कोशिश करेगी।
न्यूजीलैंड बनाम यूएई
मंगलवार का दूसरा मुकाबला ग्रुप-D में न्यूजीलैंड और यूएई के बीच होगा। न्यूजीलैंड ने अपने पहले मैच में अफगानिस्तान को हराकर शानदार शुरुआत की थी, जबकि यूएई की टीम आज टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला खेलने उतरेगी। इस मैच में कीवी टीम को फेवरेट माना जा रहा है, लेकिन यूएई उलटफेर की कोशिश जरूर करेगी।
पाकिस्तान बनाम यूएसए
दिन का तीसरा और सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला मुकाबला पाकिस्तान और यूएसए के बीच ग्रुप-A में खेला जाएगा। पाकिस्तान ने अपने पहले मैच में नीदरलैंड को बेहद मुश्किल से हराया था, लेकिन टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। जिस तरह पाकिस्तान ने पिछला मुकाबला संघर्ष करते हुए जीता, उसे देखते हुए उसकी हालत मजबूत नहीं कही जा सकती।
वहीं दूसरी ओर यूएसए की टीम भारत के खिलाफ हार जरूर झेली, लेकिन उसका आत्मविश्वास अभी भी बरकरार है। ऐसे में पाकिस्तान पर हार का खतरा साफ नजर आ रहा है। अगर वही ढीली बल्लेबाजी और कमजोर रणनीति दोहराई गई, तो कोई भी नतीजा चौंकाने वाला हो सकता है।
IND VS PAK : T20 WORLD CUP MATCH: Cricket: Politics: ICC: प से ‘ पलटू ‘ और प से ‘ पाकिस्तान ‘। जी हां , आप बिल्कुल सही पढ़ रहे है। शुरआत से बहिष्कार का रोना लेकर बैठा पाकिस्तान फिर से अपनी बात से पलट कर ICC के सामने घुटने टेकता हुआ नजर आ रहा है। आइए आपकों विस्तार से बताते है आखिर कैसे पाकिस्तान ने मारा यू टर्न।
भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को होने वाला ग्रुप मुकाबला आखिरकार तय हो गया है। पहले बहिष्कार की धमकी देने वाला पाकिस्तान अब पीछे हट गया है। सोमवार को पाकिस्तान सरकार ने औपचारिक रूप से साफ कर दिया कि उसकी टीम आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ मैदान पर उतरेगी।
दरअसल, कुछ दिन पहले तक पाकिस्तान सरकार ने संकेत दिए थे कि उसकी टीम टूर्नामेंट तो खेलेगी, लेकिन भारत के खिलाफ ग्रुप मैच से दूरी बनाए रखेगी। इस फैसले ने आईसीसी को नाराज़ कर दिया था और पाकिस्तान पर कार्रवाई के बादल मंडराने लगे थे। दबाव बढ़ा तो इस्लामाबाद को आखिरकार रुख बदलना पड़ा।
कैसे बदला पाकिस्तान का फैसला?
पाकिस्तान सरकार के बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इस दौरान पीसीबी, आईसीसी और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच हुई अहम बैठकों के नतीजों पर विस्तार से चर्चा हुई।
सरकार ने माना कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की ओर से आए औपचारिक अनुरोधों, जिन्हें श्रीलंका, यूएई समेत कई सदस्य देशों का समर्थन मिला था, ने इस फैसले में बड़ी भूमिका निभाई। इन देशों ने पाकिस्तान से गतिरोध खत्म करने और जिम्मेदार भूमिका निभाने की अपील की थी।
मित्र देशों का दबाव और कूटनीतिक संदेश
पाकिस्तानी बयान में बीसीबी अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम के उस संदेश का भी जिक्र किया गया, जिसमें उन्होंने ‘भाईचारे की भावना’ की बात कही थी। पाकिस्तान ने कहा कि इस भावना को सम्मान के साथ स्वीकार किया गया है और बांग्लादेश के साथ एकजुटता दोहराई गई है।
इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के बीच फोन पर बातचीत भी हुई। श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने दोनों देशों के पुराने रिश्तों की याद दिलाते हुए मौजूदा विवाद को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाने का आग्रह किया।
आईसीसी की सख्ती के आगे झुका पाकिस्तान
इन तमाम कूटनीतिक चर्चाओं और अंतरराष्ट्रीय दबाव के बाद पाकिस्तान सरकार ने पीसीबी को निर्देश दिया कि टीम 15 फरवरी 2026 को होने वाले भारत-पाकिस्तान मुकाबले में हिस्सा लेगी।
गौरतलब है कि इससे पहले आईसीसी ने बांग्लादेश को भारत में खेलने से इनकार करने पर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था और उसकी जगह स्कॉटलैंड को ग्रुप सी में शामिल किया गया। इसके बावजूद पाकिस्तान इस मुद्दे में कूद पड़ा और खुलकर बांग्लादेश के समर्थन में आ गया।
पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने यहां तक कह दिया था कि पाकिस्तान का खेलना या न खेलना प्रधानमंत्री के फैसले पर निर्भर करेगा। बाद में भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार का एलान किया गया, जिस पर आईसीसी ने कड़ा रुख अपनाया।
फोर्स मेज्योर की मांग भी हुई खारिज
आईसीसी की नाराज़गी के बाद पीसीबी ने ‘फोर्स मेज्योर’ प्रावधान लागू करने की मांग की, लेकिन वैश्विक क्रिकेट संस्था ने इसे मानने से इनकार कर दिया और स्पष्टीकरण तलब किया। रविवार को पीसीबी, आईसीसी और बीसीबी के बीच हुई बैठक में पाकिस्तान की तीनों मांगें ठुकरा दी गईं।
नतीजा—सोमवार को पाकिस्तान ने यू-टर्न लिया और अब 15 फरवरी को होने वाला भारत-पाकिस्तान मुकाबला तय माना जा रहा है।
BCCI CENTRAL CONTRACT: Virat Kohli: Rohit Sharma: Mohmmad Shami: Cricket: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 सत्र के लिए सीनियर पुरुष और महिला खिलाड़ियों के वार्षिक केंद्रीय अनुबंधों का ऐलान कर दिया है। इस बार की सूची में कई चौंकाने वाले फैसले देखने को मिले हैं। सबसे बड़ा बदलाव यह रहा कि दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली को टॉप कैटेगरी से बाहर कर ग्रेड-बी में रखा गया है।
रोहित शर्मा और विराट कोहली की कैटेगरी में बदलाव की खबर आते ही कोहली और रोहित के फैंस ने सोशल मीडिया पर इसका विरोध दर्ज कराया है। मगर बीसीसीआई के नियम के अनुसार अगर कोई खिलाड़ी सिर्फ एक ही फॉर्मेट खेलता है तो वह ‘A ग्रेड’ में नहीं रह सकता।
बीसीसीआई ने इस सीजन से पुरुषों के लिए ए+ ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया है, जिसके चलते रोहित और विराट जैसे सीनियर खिलाड़ियों की रैंकिंग में गिरावट देखने को मिली।
ग्रेड-A में गिल, बुमराह और जडेजा को मिली जगह
पुरुष क्रिकेट में ग्रेड-A में तीन खिलाड़ियों को जगह दी गई है। इनमें टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा शामिल हैं। ये तीनों खिलाड़ी दो-दो प्रारूपों में भारत की अहम कड़ी बने हुए हैं।
महिला क्रिकेट में भी चार खिलाड़ियों को ग्रेड-A का दर्जा मिला है। कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स और ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को शीर्ष ग्रेड में शामिल किया गया है।
ग्रेड-B में सितारों की भीड़, रोहित-विराट यहीं पहुंचे
ग्रेड-B में इस बार 11 पुरुष और 10 महिला खिलाड़ियों को रखा गया है। पुरुषों में रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, मोहम्मद सिराज, सूर्यकुमार यादव, यशस्वी जायसवाल, कुलदीप यादव, श्रेयस अय्यर और वाशिंगटन सुंदर शामिल हैं।
महिला खिलाड़ियों में रेणुका सिंह ठाकुर, शेफाली वर्मा, ऋचा घोष, स्नेह राणा, राधा यादव, अमनजोत कौर, प्रतिका रावल, क्रांति गौड़, उमा छेत्री और अरुंधति रेड्डी को ग्रेड-B में जगह मिली है।
ग्रेड-C में युवा ताकत, भविष्य की झलक
ग्रेड-C में 15 पुरुष और 7 महिला खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। पुरुषों में अक्षर पटेल, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल, वरुण चक्रवर्ती, अभिषेक शर्मा, साई सुदर्शन और ऋतुराज गायकवाड़ जैसे नाम शामिल हैं।
महिला वर्ग में यास्तिका भाटिया, हरलीन देओल, काश्वी गौतम, श्री चरणी, जी कमालिनी, वैष्णवी शर्मा और तेजल हसबनीस को ग्रेड-C में रखा गया है।
कई बड़े नाम बाहर
बीसीसीआई ने पुरुषों की अनुबंध प्रणाली को चार स्तरों से घटाकर तीन स्तरों की कर दिया है, ताकि इसे महिला खिलाड़ियों की संरचना के समान बनाया जा सके। इस सीजन में साई सुदर्शन एकमात्र नया चेहरा हैं, जिन्हें पहली बार केंद्रीय अनुबंध मिला है।
वहीं, सरफराज खान, मोहम्मद शमी, ईशान किशन, रजत पाटीदार और मुकेश कुमार जैसे खिलाड़ी इस बार अनुबंध सूची से बाहर रह गए हैं, जो चयन नीति में सख्ती और प्रदर्शन आधारित दृष्टिकोण को दर्शाता है।
मोहम्मद शमी का जगह ना बना पाना यह साफ संकेत देता है कि टीम इंडिया की “स्कीम ऑफ थिंग्स ” में मोहम्मद शमी कहीं भी दूर-दूर तक नहीं है, ऐसे में अटकलें लग रही है कि क्या शमी का इंटरनेशनल कैरियर पूरा हो चुका है।