
TRENDING NEWS










Uttarakhand Open University : Spanish Course : Chinese Course : Haldwani : Foreign Language Education : उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) में अब छात्र-छात्राओं को विदेशी भाषाएं सीखने का अवसर मिलेगा। विश्वविद्यालय जल्द ही स्पेनिश और चीनी भाषा के प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शुरू करने जा रहा है।
कुलपति प्रो. एनसी लोहनी ने कहा कि विश्वविद्यालय के अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विभाग द्वारा पहले से ही बीए तृतीय वर्ष के क्षमता संवर्धन प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम के तहत जापानी भाषा का कोर्स चलाया जा रहा है। यह पाठ्यक्रम जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय और दिल्ली विश्वविद्यालय के विषय विशेषज्ञों द्वारा तैयार किया गया है। जापानी भाषा के इस कोर्स में अब तक 75 विद्यार्थियों ने नामांकन कराया है।
उन्होंने कहा कि स्पेनिश और चीनी भाषा के प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम विश्वविद्यालय की शैक्षणिक परिषद और कार्यकारिणी परिषद से स्वीकृत हो चुके हैं। इन पाठ्यक्रमों को शुरू करने की तैयारी चल रही है।
इसी बीच उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी और कॉमनवेल्थ एजुकेशनल मीडिया सेंटर फॉर एशिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला के दूसरे दिन विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला में अलग-अलग विद्याशाखाओं के शिक्षक ऑफलाइन माध्यम से शामिल हुए। इसमें डॉ. श्याम कुंजवाल, डॉ. बालम सिंह दफौटी, डॉ. नीलिमा बुधानी और डॉ. मनोज कुमार पांडे मौजूद रहे।
Uttarakhand News: Police: Transfer: उत्तराखंड सरकार के गृह विभाग ने राज्य पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 20 पुलिस अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए, जो तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। आदेश के अनुसार एसडीआरएफ में निवेदिता कुकरेती को पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है, जबकि प्रहलाद नारायण मीणा को सतर्कता मुख्यालय में पुलिस उपमहानिरीक्षक पद पर भेजा गया है।

हरिद्वार के एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल को देहरादून का एसएसपी नियुक्त किया गया है और देहरादून के एसएसपी अजय सिंह को एसटीएफ में तैनाती दी गई है। वहीं एसटीएफ के एसएसपी नवनीत सिंह को हरिद्वार का एसएसपी बनाया गया है तथा चम्पावत के एसपी अजय गणपति कुमार को ऊधमसिंहनगर का एसएसपी बनाया गया है।
इसके अलावा रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा और हरिद्वार समेत कई जिलों में पुलिस अधीक्षकों और अपर पुलिस अधीक्षकों के स्तर पर भी फेरबदल किया गया है। सरकार ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तुरंत अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर इसकी सूचना मुख्यालय को उपलब्ध कराएं।
सबसे ज्यादा चर्चा एसएसपी देहरादून के तबादले की हो रही है। देहरादून में पिछले 48 घंटे में दो मर्डर के मामले सामने आए। इससे कई सवाल खड़े हो रहे थे। माना जा रहा है कि बिगड़ती कानून व्यवस्था को ठीक करने हेतु कई अधिकारियों की तैनाती को बदला गया है।
Indian Army Agniveer Recruitment : Almora, Online Registration : CEE Exam : Age Limit 22 Years : भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण जारी है, जिसकी अंतिम तिथि 1 अप्रैल तय की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा (सीईई) आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा देशभर के 176 केंद्रों पर होगी। अभ्यर्थियों को आवेदन के समय परीक्षा केंद्र के पांच विकल्प देने होंगे…जिनमें से एक केंद्र आवंटित किया जाएगा। आवेदन शुल्क 250 रुपये ऑनलाइन जमा करना अनिवार्य है।
इस बार आयु सीमा में बदलाव किया गया है। पहले अधिकतम आयु 21 वर्ष थी…जिसे बढ़ाकर अब 22 वर्ष कर दिया गया है। यानी 17½ से 22 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। सेना भर्ती कार्यालय अल्मोड़ा के अंतर्गत उत्तराखंड के चार जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के युवा इस भर्ती में भाग ले सकेंगे। इस वर्ष अभ्यर्थियों को एक साथ दो पदों के लिए आवेदन करने की सुविधा भी दी गई है।
योग्यता :
जनरल ड्यूटी – 10वीं पास
टेक्निकल, क्लर्क, स्टोर कीपर – 12वीं (विज्ञान वर्ग) पास
ट्रेड्समैन – 8वीं या 10वीं पास
महिला सैन्य पुलिस – 10वीं पास
नर्सिंग सहायक – निर्धारित योग्यता अनुसार
खेल, एनसीसी और आईटीआई प्रमाणपत्र धारकों को बोनस अंक का लाभ मिलेगा। एनसीसी ‘सी’ प्रमाणपत्र वालों को अधिकतम 20 अंक तक दिए जाएंगे। सेना के अधिकारियों ने युवाओं से अपील की है कि वे किसी भी दलाल के झांसे में न आएं और केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही जानकारी प्राप्त करें।
Delhi High Court Recruitment 2026 : Junior Judicial Assistant Vacancy 2026 : Delhi High Court JJA Jobs : Graduate Government Job 2026 : Court Recruitment Update : दिल्ली हाई कोर्ट ने वर्ष 2026 के लिए जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (JJA) के 152 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह अवसर उन अभ्यर्थियों के लिए खास है जो ग्रेजुएट हैं और अंग्रेजी टाइपिंग में दक्ष हैं। सरकारी नौकरी, स्थिर करियर और आकर्षक वेतन के कारण यह भर्ती युवाओं के बीच चर्चा में है।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 23 फरवरी 2026 तक दिल्ली हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट delhihighcourt.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 23 फरवरी 2026 ही निर्धारित की गई है।
योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना चाहिए। साथ ही कंप्यूटर का ज्ञान अनिवार्य है और अंग्रेजी टाइपिंग स्पीड कम से कम 35 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। आयु सीमा 18 से 32 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-6 के तहत वेतन दिया जाएगा। जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट पद के लिए शुरुआती सैलरी 35,400 रुपये प्रतिमाह निर्धारित है।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को वेबसाइट पर जाकर ‘Recruitment’ सेक्शन में संबंधित नोटिफिकेशन पढ़ना होगा…फिर Apply Online लिंक पर क्लिक कर फॉर्म भरना होगा। आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर फीस का भुगतान करने के बाद आवेदन पत्र का प्रिंट आउट सुरक्षित रखना चाहिए।
दिल्ली हाई कोर्ट में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।
HPRCAAssistant Staff Nurse Recruitment 2026 : HP Staff Nurse Vacancy 2026 : Nursing Government Job Himachal : Female Nurse Recruitment 2026 : HPRCA Notification : नर्सिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही महिलाओं के लिए बड़ी खबर है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने असिस्टेंट स्टाफ नर्स (एलोपैथी) के 390 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या 03/2026 जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 फरवरी 2026 से शुरू होगी और 5 मार्च 2026 तक चलेगी।
यह भर्ती पोस्ट कोड 26004 के तहत की जा रही है। चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित टेस्ट/लिखित परीक्षा के माध्यम से स्क्रीनिंग की जाएगी…जिसके बाद दस्तावेज सत्यापन होगा। चयनित अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की अवधि तक 25,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।
योग्यता के अनुसार उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ बीएससी नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए। वैकल्पिक रूप से 50 प्रतिशत अंकों के साथ जीएनएम (ए ग्रेड) डिप्लोमा भी मान्य होगा। यह भर्ती केवल महिला अभ्यर्थियों के लिए है। साथ ही अभ्यर्थी के पास हिमाचल प्रदेश का बोनाफाइड प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है और हिमाचल प्रदेश नर्सिंग काउंसिल में पंजीकरण भी आवश्यक है।
आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए 800 रुपये निर्धारित किया गया है। यदि आवेदन पत्र में किसी प्रकार का संशोधन करना हो तो 100 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद लॉगइन कर व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। फीस जमा करने के बाद आवेदन पत्र का प्रिंट आउट सुरक्षित रखना होगा।
Uttarakhand News: Vikram Sharma: Police: Dehradun: देहरादून के रेसकोर्स क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब सिटी सेंटर स्थित एक जिम के बाहर 45 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान विक्रम शर्मा के रूप में हुई है, जो हाल के वर्षों में यहां रह रहा था। पुलिस के अनुसार वह सुबह जिम गया था और करीब साढ़े दस बजे बाहर निकलते ही पहले से घात लगाए हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आरोपी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक का आपराधिक इतिहास लंबा रहा है और उसके खिलाफ कई गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज थे। जांच एजेंसियां उसके संभावित संबंध संगठित अपराध गिरोहों से होने की दिशा में भी पड़ताल कर रही हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि घटना सुनियोजित लगती है और इसे आपसी गैंग रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है।
विक्रम शर्मा मूल रूप से काशीपुर क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है, लेकिन पिछले कुछ समय से वह देहरादून में नई पहचान के साथ रह रहा था। जानकारी मिली है कि उसे अपनी जान का खतरा होने का अंदेशा था और वह सावधानी बरतता था, फिर भी हमलावरों ने उसे संभलने का मौका नहीं दिया।
अधिकारियों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और शहर में संदिग्धों की तलाश के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे की साजिश, हमलावरों की पहचान और संभावित आपराधिक नेटवर्क की कड़ियों को जल्द उजागर करने का प्रयास किया जा रहा है।
SBI CBO Recruitment 2026 : Sarkari Naukri Bank : Circle Based Officer Vacancy : SBI Jobs 2026 : Bank Officer Recruitment : बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने बड़ा मौका दिया है। एसबीआई ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) के 2050 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। राहत की बात यह है कि आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 25 फरवरी 2026 कर दी गई है।
यह भर्ती देश के अलग-अलग सर्किलों के लिए होगी। खास बात यह है कि यह अवसर उन अभ्यर्थियों के लिए ज्यादा उपयुक्त है…जो पहले से किसी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक या क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) में अधिकारी स्तर पर काम कर चुके हैं।
शैक्षणिक योग्यता और अनुभव
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना जरूरी है। इंजीनियरिंग, मेडिकल, सीए या कॉस्ट अकाउंटिंग जैसी प्रोफेशनल डिग्री रखने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। 31 दिसंबर 2025 तक कम से कम 2 साल का अधिकारी स्तर का बैंकिंग अनुभव अनिवार्य है।
आयु सीमा
31 दिसंबर 2025 तक उम्मीदवार की उम्र 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी। जिस सर्किल के लिए आवेदन किया जाएगा…वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान जरूरी है।
चयन प्रक्रिया
चयन ऑनलाइन परीक्षा से होगा।
120 अंकों का ऑब्जेक्टिव टेस्ट (2 घंटे)
50 अंकों का डिस्क्रिप्टिव टेस्ट (30 मिनट)
परीक्षा में बैंकिंग ज्ञान, सामान्य जागरूकता, अंग्रेजी भाषा और कंप्यूटर एप्टीट्यूड से सवाल पूछे जाएंगे। इसके बाद स्क्रीनिंग 50 अंकों का इंटरव्यू और जरूरत पड़ने पर स्थानीय भाषा की परीक्षा ली जाएगी।
वेतन और सुविधाएं
चयनित उम्मीदवारों को JMGS-I स्केल में नियुक्ति दी जाएगी। शुरुआती मूल वेतन 48,480 रुपये प्रतिमाह होगा। इसके साथ महंगाई भत्ता (DA) मकान किराया भत्ता (HRA) पेट्रोल भत्ता और चिकित्सा सुविधाएं भी मिलेंगी।
आवेदन शुल्क
सामान्य/OBC/EWS: 750 रुपये
SC/ST/PwBD: कोई शुल्क नहीं
एसबीआई ने स्पष्ट किया है कि 25 फरवरी 2026 के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार समय रहते ऑनलाइन आवेदन पूरा कर लें। यह अवसर बैंकिंग क्षेत्र में आगे बढ़ने का सुनहरा मौका साबित हो सकता है।
Dr Beauty Jha Success Story : NEET 2023 : Inspiring Story India : Momos Stall Girl Doctor : Lady Hardinge Medical College : NEET Without Coaching : कहते हैं मेहनत किस्मत से बड़ी होती है। अगर इरादा मजबूत हो तो हालात भी रास्ता नहीं रोक पाते। इसकी मिसाल हैं बिहार की रहने वाली ब्यूटी झा…जिन्होंने आर्थिक तंगी के बीच अपने डॉक्टर बनने के सपने को सच कर दिखाया।
कुछ साल पहले ब्यूटी का परिवार दिल्ली आकर रहने लगा था। उनके पिता एक फैक्ट्री में माली का काम करते थे…लेकिन साल 2020 में उनकी नौकरी चली गई। घर की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई। ऐसे मुश्किल समय में ब्यूटी ने हार नहीं मानी। उन्होंने अपनी मां के साथ मिलकर मोमोज का ठेला लगाना शुरू किया।
दिन में घर का काम और पढ़ाई, शाम को मोमोज बेचना और रात में दोबारा किताबों के साथ बैठ जाना….यही उनकी दिनचर्या बन गई थी। खाली समय मिलता तो वह ठेले पर ही किताब खोलकर पढ़ने लगती थीं।
लगातार मेहनत का नतीजा साल 2023 में सामने आया…जब ब्यूटी ने बिना किसी कोचिंग के NEET परीक्षा पास कर ली। उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 4809 हासिल की। इस सफलता के बाद उन्हें दिल्ली के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में प्रवेश मिला।
आज ब्यूटी झा उन लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा हैं…जो सीमित संसाधनों के कारण अपने सपनों को अधूरा छोड़ देते हैं। उनका मानना है कि हालात चाहे जैसे भी हों…अगर लक्ष्य साफ हो और मेहनत सच्ची हो तो सफलता जरूर मिलती है।
मोमोज के ठेले से मेडिकल कॉलेज तक का यह सफर बताता है कि सपने बड़े हों तो संघर्ष भी छोटा पड़ जाता है।
Beas Yatra Special Train : Saharanpur Lucknow Special : Roorkee Railway Station : Radha Swami Satsang Beas : Indian Railways Special Train : ब्यास यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे प्रशासन ने सहारनपुर और लखनऊ के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस स्पेशल ट्रेन का ठहराव रुड़की रेलवे स्टेशन पर भी रहेगा, जिससे स्थानीय श्रद्धालुओं को सीधा लाभ मिलेगा।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि राधा स्वामी सत्संग ब्यास में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 24 फरवरी और 1 मार्च को विशेष ट्रेन संचालित की जाएगी।
ट्रेन का समय
24 फरवरी (सहारनपुर से लखनऊ)
04551-52 सहारनपुर-लखनऊ स्पेशल एक्सप्रेस रात 9:30 बजे सहारनपुर से रवाना होगी।
10:14 बजे रुड़की
12:55 बजे मुरादाबाद
2:19 बजे बरेली
3:28 बजे शाहजहांपुर
सुबह 6:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
1 मार्च (लखनऊ से सहारनपुर)
स्पेशल ट्रेन रात 9:00 बजे लखनऊ से चलेगी।
12:08 बजे शाहजहांपुर
1:10 बजे बरेली
2:55 बजे मुरादाबाद
5:45 बजे रुड़की
सुबह 7:00 बजे सहारनपुर पहुंचेगी।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस विशेष ट्रेन के संचालन से श्रद्धालुओं को यात्रा में काफी सहूलियत मिलेगी और भीड़भाड़ से भी राहत मिलेगी।
Smart Meter Issue : Prepaid Electricity Meter : Kaladhungi News : Uttarakhand Power : Electricity Bill Problem : क्षेत्र में लगाए गए स्मार्ट मीटर अब लोगों के लिए परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं। खासतौर पर जब से इन मीटरों को प्रीपेड सिस्टम में बदला गया है…उपभोक्ताओं की दिक्कतें और बढ़ गई हैं।
अधिकारियों का दावा था कि स्मार्ट मीटर से बिल संबंधी समस्याएं खत्म होंगी…लेकिन हकीकत में कई लोगों को ज्यादा बिल आने की शिकायत है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले सामान्य मीटर से जो बिल गर्मियों में आता था…अब वही बिल सर्दियों में भी आ रहा है।
हेमा मेहता ने कहा कि उनके पति दिव्यांग हैं और उनका दो कमरों का छोटा सा घर है। बावजूद इसके 44 दिनों का बिजली बिल 18,937 रुपये आया है…जिससे परिवार चिंता में है।
दीपक नाम के उपभोक्ता ने कहा कि 45 दिन का बिल 16 हजार रुपये तक पहुंच गया। वहीं प्रेमा तिवारी, जो मजदूरी कर परिवार चलाती हैं उनका कहना है कि एक महीने का बिल 8,000 रुपये आ गया…जो उनकी आमदनी के मुकाबले बहुत ज्यादा है।
बलबीर लाल डंगवाल ने कहा कि दो महीने का बिल 13 हजार रुपये आ गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि जैसे ही बैलेंस माइनस होता है। कनेक्शन कटने का डर सताने लगता है। इससे लोगों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। नाराज ग्रामीणों ने बिजली विभाग के एसडीओ को अपनी समस्याएं सुनाते हुए कहा कि अगर यही हाल रहा तो पुराने समय की लालटेन और लैंप ही बेहतर थे।
ऊर्जा निगम के एसडीओ दीपक पाठक ने कहा कि पुराने मीटर की रीडिंग के कारण गड़बड़ी हो सकती है। सभी शिकायतों की जांच की जाएगी। जरूरत पड़ने पर मीटर की एमआरआई जांच कर डेटा निकाला जाएगा और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद कुमार, अरविंद मनराल, मोहित कुमटिया, निखिल सामंत समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।
ग्रामीण अब उम्मीद कर रहे हैं कि विभाग जल्द जांच कर राहत देगा…ताकि बिजली बिल की इस समस्या से निजात मिल सके।