नैनीताल की भूमिका बनी हाईस्कूल में थर्ड टॉपर, 98% अंक हासिल

Bhumika Nainital | UK Board 10th Topper 2026 | Betalghat News | Uttarakhand Topper | Success Story : जिले के दूरस्थ क्षेत्र बेतालघाट ब्लॉक के खैरना स्थित जीबी पंत जीआईसी इंटर कॉलेज की छात्रा भूमिका ने उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है।

भूमिका ने 500 में से 490 अंक प्राप्त कर 98 प्रतिशत के साथ यह उपलब्धि हासिल की और जिले के साथ पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। उनकी सफलता से इलाके में खुशी का माहौल है।

भूमिका ने बताया कि उन्होंने रोजाना करीब सात घंटे नियमित पढ़ाई की और पूरी लगन के साथ तैयारी की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया…जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से वह इस मुकाम तक पहुंच सकीं।

भूमिका के पिता देवेंद्र सिंह जलाल व्यवसाय से जुड़े हैं और उन्होंने बेटी की पढ़ाई में हमेशा सहयोग किया।

आगे के लक्ष्य को लेकर भूमिका ने बताया कि वह इंजीनियर बनना चाहती हैं और इसी दिशा में आगे की पढ़ाई करेंगी।

विद्यालय प्रबंधन और क्षेत्रवासियों ने भूमिका की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

उत्तराखंड बोर्ड इंटर में वंशिका बनीं थर्ड टॉपर, जिले में रहीं प्रथम

Vanshika Haridwar | UK Board 12th Topper 2026 | Haridwar News | Uttarakhand Topper | Success Story : उत्तराखंड बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में हरिद्वार की छात्रा वंशिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में तीसरा और जिले में पहला स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मायापुर की छात्रा वंशिका ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप थ्री में जगह बनाई। साधारण परिवार से आने वाली वंशिका के पिता टैक्सी चालक हैं, जिन्होंने हर कदम पर बेटी का साथ दिया।

वंशिका ने बिना किसी कोचिंग या ट्यूशन के यह सफलता हासिल की। उन्होंने बताया कि उन्होंने स्कूल में पढ़ाई पर पूरा ध्यान दिया और घर पर नियमित अभ्यास किया। उनका कहना है कि मेहनत और अनुशासन ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।

वंशिका का सपना आगे चलकर गणित की प्रोफेसर बनने का है और वह इसी दिशा में आगे की पढ़ाई करेंगी।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने भी वंशिका की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सफलता में माता-पिता और शिक्षकों का बड़ा योगदान है।

वंशिका की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि सीमित संसाधनों के बावजूद भी कड़ी मेहनत से बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।

उत्तराखंड बोर्ड 12वीं में आर्यन रहे सेकेंड टॉपर

Aryan Rishikesh | UK Board 12th Result 2026 | Dehradun News | Uttarakhand Topper | Success Story :उत्तराखंड बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में ऋषिकेश के छात्र आर्यन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आवास विकास ऋषिकेश के छात्र आर्यन ने 500 में से 489 अंक प्राप्त कर 97.80 प्रतिशत के साथ प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया। वह मात्र एक अंक से पहला स्थान पाने से चूक गए।

आर्यन ने बताया कि उनके पिता मनोज मैकेनिक का काम करते हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। साधारण परिवार से आने वाले आर्यन किराए के मकान में रहते हैं…लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया।

अंकों की बात करें तो आर्यन ने गणित और रसायन विज्ञान में 100-100 अंक हासिल किए, जबकि हिंदी में 97 और भौतिकी व अंग्रेजी में 96-96 अंक प्राप्त किए हैं।

आर्यन की सफलता पर स्कूल में जश्न का माहौल है और शिक्षकों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

आर्यन की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार…बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बन गई है।

रुद्रपुर की सुशीला बनी इंटर टॉपर, 98% अंक से प्रदेश में पहला स्थान

Sushila Mehendiratta | UK Board 12th Topper 2026 | Rudrapur News | Uttarakhand Topper | Success Story : उत्तराखंड बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में रुद्रपुर की छात्रा सुशीला मेहंदीरत्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

भंजूराम अमर देव इंटर कॉलेज की छात्रा सुशीला ने 500 में से 490 अंक प्राप्त कर 98 प्रतिशत के साथ टॉप किया। रिजल्ट घोषित होते ही स्कूल में जश्न का माहौल बन गया और शिक्षकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

सुशीला ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। उनके पिता योगेश मेहंदीरत्ता और माता ममता मेहंदीरत्ता एक छोटा सा बुटीक चलाते हैं और हमेशा बेटी को पढ़ाई के लिए प्रेरित करते रहे हैं।

खास बात यह है कि सुशीला ने बिना किसी कोचिंग के यह मुकाम हासिल किया। वह रोजाना करीब 4 घंटे पढ़ाई करती थीं और मोबाइल फोन का उपयोग केवल पढ़ाई से जुड़ी चीजों के लिए करती थीं।

सुशीला का मानना है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत पूरी ईमानदारी से की जाए…तो सफलता जरूर मिलती है।

परिवार में खुशी का माहौल है। उनके छोटे भाई ने भी अच्छे अंक हासिल किए हैं…जिससे घर में दोहरी खुशी का माहौल बना हुआ है।

रामनगर के अक्षत बने हाईस्कूल टॉपर, 98.2% से रचा इतिहास

Akshat Gopal | UK Board Result 2026 | Ramnagar News | 10th Topper Uttarakhand | Success Story : उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा के नतीजों में इस बार रामनगर के छात्र अक्षत गोपाल ने इतिहास रच दिया है। साधारण परिवार से आने वाले अक्षत ने 98.2 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।

एमपी हिंदू इंटर कॉलेज के छात्र अक्षत गोपाल ने 500 में से 491 अंक प्राप्त कर टॉप किया। उनकी इस शानदार सफलता से परिवार, स्कूल और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

अक्षत की सफलता की सबसे खास बात यह है कि उन्होंने बिना किसी ट्यूशन के यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने रोजाना 4 से 5 घंटे नियमित पढ़ाई की और मोबाइल फोन से दूरी बनाकर पूरी तरह अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित किया।

अक्षत का कहना है कि उनका सपना आगे चलकर इंजीनियर बनने का है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन में घर पर ही पढ़ाई की और अनुशासन को अपनी ताकत बनाया।

अक्षत के पिता गोपाल एक निजी शिक्षक हैं….जो परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेटे की सफलता पर वे भावुक नजर आए। वहीं परिवार में जश्न का माहौल है और घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

अक्षत की छोटी बहन भी अपने भाई से प्रेरित होकर आगे बढ़ने का सपना देख रही है।

पिता हैं टैक्सी चालक, बेटी गीतिका पंत ने उत्तराखंड टॉपर बन रौशन किया नाम

Geetika Pant | Bageshwar News | UK Board Topper 2026 | Uttarakhand Topper | Success Story : मेहनत, लगन और मजबूत इरादों की मिसाल पेश करते हुए बागेश्वर की बेटी गीतिका पंत ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे उत्तराखंड में टॉप किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी की लहर है।

सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, चौरासी की छात्रा गीतिका पंत ने न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे बागेश्वर का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता संघर्ष और समर्पण की प्रेरणादायक कहानी भी बयां करती है।

गीतिका के पिता चंद्रशेखर पंत टैक्सी चालक हैं…जो कड़ी मेहनत कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं…जबकि उनकी मां गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने हमेशा गीतिका की पढ़ाई को प्राथमिकता दी।

गीतिका पहले भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं। उन्होंने हाईस्कूल में 97.6 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया था। दादा-दादी और शिक्षकों का मार्गदर्शन उनकी सफलता में अहम रहा।

परिणाम घोषित होते ही गीतिका के घर बधाई देने वालों का तांता लग गया। माता-पिता की आंखों में खुशी के आंसू और चेहरे पर गर्व साफ दिखाई दिया।

गीतिका का सपना आगे चलकर इंजीनियर बनना है। उनका कहना है कि मेहनत, अनुशासन और परिवार के सहयोग से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

गीतिका पंत की यह सफलता न सिर्फ एक उपलब्धि है…बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा का संदेश भी

नैनीताल के सुमित ने बढ़ाया शहर का मान, 12वीं बोर्ड में हासिल की 25वीं रैंक

umit Fartyal | UK Board Result 2026 | Nainital News | Inter Topper | Success Story : उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में नैनीताल के छात्र सुमित फर्त्याल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंटरमीडिएट की टॉपर सूची में 25वां स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे शहर में खुशी का माहौल है।

भारतीय शहीद सैनिक स्कूल के छात्र सुमित फर्त्याल नैनीताल और आसपास के इंटर कॉलेजों में इकलौते ऐसे छात्र हैं…जिन्होंने टॉपर सूची में जगह बनाई है। इससे उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में नैनीताल का मान बढ़ाया है।

सुमित के पिता चंदन फर्त्याल मल्लीताल बाजार में एक रेस्टोरेंट में कुक का काम करते हैं…जबकि उनकी मां कमला फर्त्याल डाक विभाग में आरडी एजेंट हैं। साधारण परिवार से आने वाले सुमित ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है।

सुमित ने बताया कि उन्होंने रोजाना करीब तीन घंटे पढ़ाई की और शुरुआत से ही उन्हें भरोसा था कि वह टॉपर सूची में जगह बना सकते हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया है।

आगे के लक्ष्य को लेकर सुमित ने कहा कि वह मर्चेंट नेवी में जाना चाहते हैं और इसके लिए तैयारी भी शुरू कर चुके हैं।

सुमित की इस सफलता पर विद्यालय में सम्मान समारोह भी आयोजित किया जा रहा है…जहां उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

उत्तराखंड बोर्ड: मेरिट लिस्ट में आया सिक्योरिटी गार्ड के बेटे का नाम, भावुक हुआ परिवार

Shubham Awasthi | Haridwar News | Board Exam Result | Uttarakhand Topper | Success Story : सीमित संसाधनों के बावजूद मेहनत और लगन से बड़ी सफलता कैसे हासिल की जाती है इसका शानदार उदाहरण हरिद्वार के छात्र शुभम अवस्थी ने पेश किया है।

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज भेल के छात्र शुभम अवस्थी ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 93.6 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में 16वां स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है।

शुभम के पिता संतोष कुमार अवस्थी सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत हैं। आर्थिक सीमाओं के बावजूद उन्होंने बेटे की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी। बेटे की सफलता पर उनकी आंखें खुशी से भर आईं।

शुभम बताते हैं कि उनके पिता ही उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा हैं। उन्होंने हर परिस्थिति में उनका हौसला बढ़ाया, जिससे वह अपने लक्ष्य पर डटे रहे।

शुभम ने बताया कि वह रोजाना करीब 6 घंटे पढ़ाई करते थे और अनुशासित दिनचर्या का पालन करते थे। उनकी मेहनत का ही परिणाम है कि उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।

आगे की पढ़ाई को लेकर शुभम ने बताया कि वह इंजीनियर बनना चाहते हैं और 11वीं में विज्ञान विषय का चयन करेंगे।

शुभम की इस सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि मजबूत इरादे और मेहनत के दम पर हर मुश्किल को पार किया जा सकता है।

उत्तराखंड बोर्ड के नतीजे घोषित, रामनगर, US NAGAR और बागेश्वर से मिले प्रदेश टॉपर

Uttarakhand: Board Exam: Result: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। रामनगर स्थित बोर्ड सभागार में शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की मौजूदगी में माध्यमिक शिक्षा निदेशक मुकुल सती ने रिजल्ट जारी किया। परिणाम जारी होते ही छात्रों और अभिभावकों में खुशी और राहत का माहौल देखने को मिला।

हाईस्कूल परीक्षा में इस वर्ष रामनगर के एमपी इंटर कॉलेज के छात्र अक्षत गोपाल ने 500 में से 491 अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर है। वहीं सरस्वती विद्या मंदिर चिन्यालीसौड़ के इशांत कोठारी और जीआईसी खैरना की भूमिका ने 490 अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया। विवेकानंद विद्या मंदिर मंडलसेरा बागेश्वर के योगेश जोशी ने 489 अंक लाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इंटरमीडिएट परीक्षा में सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज बागेश्वर की गीतिका पंत और भानजुराम इंटर कॉलेज यूएस नगर की सुशीला मेहंदीरत्ता ने 490 अंकों के साथ संयुक्त रूप से प्रदेश में टॉप किया। वहीं सरस्वती विद्या मंदिर आवास विकास ऋषिकेश के आर्यन ने 489 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि सरस्वती विद्या मंदिर मायापुर हरिद्वार की वंशिका 485 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

इस वर्ष उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में कुल 2,15,252 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें हाईस्कूल के 1,12,266 और इंटरमीडिएट के 1,02,986 छात्र-छात्राएं थे। परीक्षा के सफल संचालन के लिए प्रदेश भर में 1,261 केंद्र बनाए गए थे, जिनमें 50 एकल और 1,211 मिश्रित केंद्र शामिल थे। इसके अलावा 156 केंद्रों को संवेदनशील और 6 को अति संवेदनशील घोषित कर विशेष निगरानी में परीक्षा संपन्न कराई गई।

नैनीताल में 15 मई तक नई स्कूल टाइमिंग लागू, आदेश जारी

Nainital School Timing | Uttarakhand Heatwave | School Timing Change | Education Department Uttarakhand | Summer Schedule : उत्तराखंड में बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। नैनीताल जिले के कई क्षेत्रों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है, जिससे छात्रों की सेहत सुरक्षित रखी जा सके।

मुख्य शिक्षा अधिकारी के आदेश के अनुसार हल्द्वानी, रामनगर और कोटाबाग ब्लॉक के स्कूलों (पर्वतीय क्षेत्रों को छोड़कर) में अब 15 मई 2026 तक नई समयसारिणी लागू रहेगी।

नई व्यवस्था के तहत स्कूलों में प्रार्थना सभा सुबह 6:45 बजे होगी…जबकि कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक संचालित की जाएंगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

शिक्षा विभाग ने यह निर्णय गर्मी के बढ़ते असर और हीटवेव की स्थिति को देखते हुए लिया है, ताकि छात्र-छात्राओं को किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या का सामना न करना पड़े।

अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी स्कूल इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। साथ ही विद्यालय प्रशासन से भी अपील की गई है कि बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जाए।