
TRENDING NEWS










Nainital District: Ration Card Cancelled: हल्द्वानी, हल्दूचौड़ और लालकुआं क्षेत्रों में 10 हजार से अधिक राशन कार्ड रद्द कर दिए गए हैं। खाद्य विभाग द्वारा की गई इस कार्रवाई का कारण कार्डधारकों द्वारा अनिवार्य ई-केवाईसी न कराना बताया गया है। इसके चलते इन लाभार्थियों को सस्ता गल्ला दुकानों से मिलने वाला मुफ्त व सब्सिडी वाला राशन अब बंद हो गया है।
भारत सरकार की राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत प्राथमिक (सफेद कार्ड) और अंत्योदय (गुलाबी कार्ड) परिवारों को निश्शुल्क गेहूं, चावल और रियायती दर पर नमक दिया जाता है। ई-केवाईसी की प्रक्रिया एक साल पहले अनिवार्य की गई थी, लेकिन कई लाभार्थियों ने इसे पूरा नहीं किया।
खाद्य विभाग द्वारा सॉफ्टवेयर से ऐसे कार्ड हटाए जाने के बाद अब उपभोक्ता बड़ी संख्या में खाद्य एवं आपूर्ति कार्यालय और सीएससी केंद्रों में ई-केवाईसी कराने पहुंच रहे हैं। क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी दिव्या पांडे के अनुसार, अब प्रतिदिन 30 से 40 लोग ई-केवाईसी कराने के लिए कार्यालय आ रहे हैं।
Heavy Rain in Nainital: नैनीताल से हल्द्वानी आते समय भुजियाघाट के पास तेज बारिश में आए रपटे को पार करते हुए दो युवक स्कूटी समेत तेज बहाव में बह गए। घटना की सूचना मिलते ही काठगोदाम थानाध्यक्ष पंकज जोशी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड और स्थानीय युवाओं के सहयोग से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। पहला युवक सुरक्षित बाहर निकाल कर 108 एंबुलेंस से सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया।
दूसरे युवक की हालत गंभीर होने पर हल्द्वानी क्षेत्राधिकारी (सीओ) नितिन लोहनी ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए उसे अपने सरकारी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। युवकों की पहचान अरुण पुत्र राकेश लाल, निवासी रैमसे अस्पताल के पास, नैनीताल, और अभिजीत तिवारी, निवासी बड़ा बाजार, नैनीताल के रूप में हुई है। यह घटना प्रशासन, पुलिस और आम नागरिकों की सामूहिक सतर्कता और समर्पण का प्रेरक उदाहरण है।
Haldwani: School: Closed: पिछले 24 घंटे से नैनीताल जिले के विभिन्न इलाकों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते आम जन जीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त है कई जगह मार्ग बंद होने की खबरें आ रही है लगातार हो रही बारिश के चलते जिला अधिकारी ने नैनीताल जिले में कल यानि सोमवार को अवकाश किए जाने के निर्देश दिए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा दिनांक 4 अगस्त 2025 को जनपद नैनीताल सहित राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है, जिसके दृष्टिगत “अलर्ट” जारी किया गया है।
इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी वंदना ने अवगत कराया कि संभावित आपदा जोखिमों जैसे भूस्खलन, सड़क अवरोध, जलभराव, एवं नदी-नालों में तेज बहाव को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा हेतु जनपद नैनीताल में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में दिनांक 4 अगस्त 2025 (सोमवार) को एक दिवसीय अवकाश रहेगा। उन्होंने संबंधित शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे आवश्यकतानुसार अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहें एवं आपदा की स्थिति में समन्वय बनाए रखें। किसी भी प्रकार की आपदा की घटना होने पर आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 05942-231178 एवं 231179 अथवा टॉल फ्री नंबर 1077 पर सूचित करें।
Haldwani News: Ranibagh: Rain: लगातार हो रही मूसलधार बारिश के चलते शहर के गुलाबघाटी इलाके के पास रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। स्कूटी पर सवार दो युवक सड़क पर बहते तेज पानी की धारा में बह गए। बताया जा रहा है कि यह घटना गौला नदी के पास स्थित एक नाले की है, जहां बारिश के चलते पानी का स्तर खतरनाक रूप से बढ़ गया था।
हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया। टीम ने साहस दिखाते हुए तेज बहाव में फंसे एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि दूसरा युवक अब भी लापता है और उसकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।
बारिश के चलते गौला नदी उफान पर है और आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई है। कई सड़कों पर पानी भर जाने से यातायात बाधित हो गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी-नालों और जलभराव वाले इलाकों की ओर न जाएं और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और राहत टीम लगातार अलर्ट पर है।
Delhi Premier League: Updates: Anuj Rawat: दिल्ली प्रीमियर लीग में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज और ईस्ट दिल्ली राइडर्स के बीच खेला गया मुकाबला आखिरी गेंद पर खत्म हुआ। इस मैच को ईस्ट दिल्ली राइडर्स की टीम ने अपने नाम किया। ईस्ट दिल्ली राइडर्स के रोहन राठी ने आखिरी गेंद पर सिक्स लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। इस मैच में ईस्ट दिल्ली राइडर्स के कप्तान अनुज रावत ने शानदार 55 रनों की पारी खेली। ( Anuj Rwat Fifty in Delhi Premier League)
मुकाबले पर गौर करें तो साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने पहले बैटिंग की, जिन्होंने 20 ओवर में 6 विकेट पर 169 रन बनाए। साउथ दिल्ली के लिए सार्थक रॉय ने 40 और अभिषेक खंडेलवाल ने 41 रनों की पारी खेली। सुपरस्टार्स के 170 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए राइडर्स को अंतिम ओवर में 15 रन की जरूरत थी और राठी ने काव्य गुप्ता के साथ मिलकर टीम को जीत दिला दी। राइडर्स की तरफ से कप्तान अनुज रावत ने 35 गेंद में 55 जबकि मयंक रावत ने 20 गेंद में 30 रन बनाए। हार्दिक शर्मा ने 27 रन की अहम पारी खेली। अनुज रावत और मयंक रावत दोनों ने ही मैच में 150 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। शानदार पारी के लिए अनुज रावत को प्लेयर ऑफ द मैच भी मिला। ( Anuj Rawat Player of the Match in Delhi Premier League)
Haldwani News: Alert: Road Closed: हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर स्थित गुलाब घाटी क्षेत्र में लगातार तेज बारिश के चलते सड़कों पर भारी मात्रा में मलबा जमा हो गया है, जिससे आवागमन में काफी दिक्कतें आ रही हैं। हालात की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन इस मार्ग को एकतरफा कर दिया है।
मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीमें मुस्तैदी से तैनात हैं और मलबा हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि सड़क को शीघ्र ही पूरी तरह से चालू कर दिया जाएगा।
प्रशासन ने स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए सहयोग करें।
नैनीताल: नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र में स्थित कॉर्बेट सिटी में प्रशासन ने तीन अवैध रूप से बनी मजारों को बुल्डोजर से गिरा दिया। ये मजारें दो हफ्ते पहले चिन्हित की गई थीं, जिन्हें लेकर स्थानीय प्रशासन ने पहले ही नोटिस जारी कर दिया था।
सूत्रों के अनुसार, उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकारी भूमि पर अवैध धार्मिक ढांचों और कब्जों के खिलाफ चल रहा अभियान पंचायत चुनावों के बाद फिर से तेज हो गया है। मुख्यमंत्री धामी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
इसी क्रम में रामनगर क्षेत्र में दो पक्की सीमेंट की मजारें सरकारी भूमि पर बनी पाई गईं, जिन्हें प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। मजारों के नीचे किसी भी प्रकार के धार्मिक अवशेष नहीं मिले। ढांचों को तोड़कर उनका मलबा डंपर में भरकर ले जाया गया।
एक अन्य मजार एक सरकारी स्कूल के परिसर में भी बनाई गई थी, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज हो गई थी कि इसका बच्चों पर क्या प्रभाव पड़ रहा होगा। उस मजार को भी प्रशासन द्वारा हटा दिया गया। नैनीताल के एडीएम विवेक राय ने जानकारी दी कि जिन अवैध धार्मिक संरचनाओं को हटाया गया है, उनके लिए दो हफ्ते पहले ही नोटिस जारी कर दिया गया था। साथ ही एक मजार एक बड़े रिसॉर्ट परिसर में स्थित थी, जिसे रिसॉर्ट मालिक की सहमति से हटाया गया।
राज्य सरकार के अनुसार, अब तक उत्तराखंड में कुल 541 अवैध मजारें सरकारी भूमि से हटाई जा चुकी हैं, और किसी में भी धार्मिक अवशेष नहीं पाए गए। इसके अलावा, सरकार अब तक 7000 एकड़ सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करवा चुकी है। हरिद्वार, नैनीताल और उधम सिंह नगर जिलों में यह अभियान विशेष रूप से तेज गति से चलाया जा रहा है।
NTPC Plant in Haldwani: हल्द्वानी शहर की वर्षों पुरानी कूड़े की समस्या के समाधान की दिशा में एक बड़ी पहल की जा रही है। एनटीपीसी (नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन) जल्द ही हल्द्वानी के ट्रेंचिंग ग्राउंड में कचरे से कोयला बनाने वाला अत्याधुनिक प्लांट स्थापित करेगा।
इस कार्य के तहत अगले तीन महीनों में ट्रेंचिंग ग्राउंड में फैले पुराने कूड़े को हटाकर करीब 10 एकड़ जमीन को प्लांट निर्माण के लिए एनटीपीसी को सौंप दिया जाएगा। एनटीपीसी ने यह जिम्मेदारी ली है कि प्लांट तैयार होने के बाद वह इसे अगले 25 वर्षों तक संचालित करेगा। इस प्लांट में प्रतिदिन शहर से निकलने वाले कूड़े का उपयोग कर कोयला बनाया जाएगा, जिसे एनटीपीसी अपने थर्मल पावर प्लांट्स में ईंधन के रूप में इस्तेमाल करेगा।
जिलाधिकारी वंदना ने हाल ही में नगर निगम और अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ क्षेत्रीय निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रेंचिंग ग्राउंड में चल रहे लिगेसी वेस्ट निस्तारण कार्य का जायजा लिया और निर्देश दिए कि कचरा हटाने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी द्वारा प्लांट लगाने की प्रक्रिया तय समय में शुरू होनी चाहिए और इसके लिए नगर निगम सभी आवश्यक व्यवस्थाएं प्राथमिकता से सुनिश्चित करे।
इस दौरान एनटीपीसी के परियोजना प्रबंधक ने बताया कि स्थल का निरीक्षण पूरा हो चुका है और जैसे ही जमीन खाली होती है, वे प्लांट स्थापना का कार्य प्रारंभ कर देंगे। जिलाधिकारी ने इसे जिले की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया और कहा कि इससे न केवल हल्द्वानी बल्कि आसपास के जिलों की कूड़ा समस्या का भी स्थायी समाधान होगा।
इसी क्रम में ट्रेंचिंग ग्राउंड को हरियाली से भरने की योजना पर भी काम हो रहा है। नगर निगम द्वारा इस क्षेत्र को ग्रीन बेल्ट के रूप में विकसित किया जा रहा है और विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मानसून में अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएं ताकि क्षेत्र पर्यावरण की दृष्टि से भी संवेदनशील बने।
इसके साथ ही, नरीमन तिराहे से गोला पुल तक सड़क चौड़ीकरण और मरम्मत कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। इस कार्य पर 4 करोड़ 57 लाख रुपए की लागत आएगी और यह लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क कार्यों को तेज गति से पूर्ण किया जाए, विशेषकर गोला नदी के किनारे किए जा रहे सुरक्षात्मक कार्यों को, ताकि संभावित नुकसान से समय रहते बचा जा सके।
सड़क किनारे सुरक्षा के मद्देनज़र क्रैश बैरियर लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं। गोला पुल से वन भूलपुरा रेलवे क्रॉसिंग तक के मार्ग की मरम्मत और चौड़ीकरण कार्य के लिए 1 करोड़ 48 लाख रुपए की व्यवस्था की गई है।
निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान, नगर आयुक्त ऋचा सिंह, उप जिलाधिकारी राहुल शाह, एनटीपीसी के परियोजना प्रमुख सद्दाम हुसैन, लोक निर्माण विभाग व यूयूएसडीए के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

IAS Dikshita Joshi: आईएएस अधिकारियों के तबादले: चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
उत्तराखंड शासन ने आईएएस 2022 बैच के चार अधिकारियों के तबादले करते हुए उन्हें नई नियुक्तियां दी हैं। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात इन अधिकारियों को अलग-अलग जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस लिस्ट में IAS दीक्षिता जोशी का नाम भी है, जिन्हें पौड़ी जिले में संयुक्त मजिस्ट्रेट के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

साल 2023 में सामने आए UPSC नतीजों में IAS दीक्षिता जोशी को 58वां स्थान मिला था। दीक्षिता का परिवार मूल रूप से दन्या का रहने वाला है। वहीं उन्होंने हल्द्वानी के आर्यमान विक्रम बिरला से स्कूली शिक्षा हासिल की थी। दीक्षिता एक मेधावी छात्रा थी। हाईस्कूल साल (2011) और इंटर (2013) में अच्छे अंक लाने का बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई के लिए जीबी पंत विश्वविद्यालय पंतनगर (2013-2017) में प्रवेश लिया। इसके बाद उन्होंने IIT मंडी से मास्टार्स किया। वहीं 2022 में उन्हें UPSC परीक्षा में सफलता मिली थी।
श्री दीपक रामचन्द्र सेट (IAS-2022)
वर्तमान तैनाती: संयुक्त मजिस्ट्रेट, पौड़ी
नई तैनाती: संयुक्त मजिस्ट्रेट, रुद्रप्रयाग
स्थानांतरित कर दिए गए हैं और अब रुद्रप्रयाग में सेवाएं देंगे।
श्री राहुल आनंद (IAS-2022)
वर्तमान तैनाती: संयुक्त मजिस्ट्रेट, रानीखेत
नई तैनाती: संयुक्त मजिस्ट्रेट, देहरादून
रानीखेत से हटाकर देहरादून में किया गया स्थानांतरण।
सुश्री गौरी प्रभा (IAS-2022)
वर्तमान तैनाती: प्रशिक्षण अवधि पूर्ण
नई तैनाती: संयुक्त मजिस्ट्रेट, रानीखेत
अब रानीखेत में संयुक्त मजिस्ट्रेट का पदभार संभालेंगी।
सुश्री दीक्षित जोशी (IAS-2022)
वर्तमान तैनाती: प्रशिक्षण अवधि पूर्ण
नई तैनाती: संयुक्त मजिस्ट्रेट, पौड़ी
Chamoli: Landslide: चमोली जनपद के हेलंग में टीएचडीसी की ओर से निर्माणाधीन विष्णुगाड़ पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के डेम साइट हेलंग पर शनिवार को भूस्खलन हो गया है। जिससे परियोजना निर्माण कार्य कर रहे 8 लोग घायल हो गए थे। घटना की सूचना मिलने पर तहसील प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जहां रेस्क्यू कर सभी घायलों को चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया है।
जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि हेलंग में हुई घटना के दौरान किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना में 8 लोगों के घायल हुए हैं। 4 लोगों का टीएचडीसी चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा है। जबकि गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को स्वामी विवेकानंद अस्पताल पीपलकोटी में उपचार किया जा रहा है। वहीं पीपलकोटी में ही एक व्यक्ति का प्लास्टर करवाया जा रहा है। जबकि 1 गंभीर घायल को मेडिकल कालेज श्रीनगर रेफर किया जा रहा है।