खेल महाकुम्भ 2026 को लेकर बड़ा अपडेट, राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं स्थगित

Uttarakhand Sports | Khel Mahakumbh 2026 |CM Championship Trophy : उत्तराखंड में खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी 2026 की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं फिलहाल स्थगित कर दी गई हैं। एथलेटिक्स, कबड्डी और पिट्टू के मुकाबले 30 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक आयोजित होने थे। अब इन प्रतियोगिताओं के लिए नई तारीखें जारी होने का इंतजार करना होगा।

युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के संयुक्त निदेशक अजय अग्रवाल ने जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर प्रतियोगिताएं स्थगित किए जाने की जानकारी दी है। पहले जारी कार्यक्रम के तहत राज्य स्तर पर इन खेल प्रतियोगिताओं के साथ मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी का समापन समारोह भी प्रस्तावित था।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में अंडर-14 बालक और बालिका, अंडर-19 बालक और बालिका तथा 20 से 25 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं के ओपन वर्ग के मुकाबले होने थे। इन सभी वर्गों में एथलेटिक्स, कबड्डी और पिट्टू प्रतियोगिताएं आयोजित की जानी थीं।

विभाग की ओर से बताया गया है कि प्रतियोगिताओं की संशोधित तिथियां बाद में जारी की जाएंगी। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि नई तारीख घोषित होने के बाद खिलाड़ियों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी के लिए जरूरी कार्रवाई की जाए।

फिलहाल खिलाड़ियों को नई समय-सारणी जारी होने का इंतजार करना होगा। विभाग की ओर से संशोधित कार्यक्रम की जानकारी अलग से दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *