उत्तराखंड: दादी की नजर हटते ही गायब हुई 11 महीने की बच्ची, कुछ देर बाद जहां मिली वहां देखकर सब रह गए हैरान

Haridwar News | Child Missing | Jwalapur Police : हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में 11 माह की जुड़वां बच्चियों में से एक के अचानक लापता होने से हड़कंप मच गया। बच्ची घर के बाहर अपनी दादी के साथ खेल रही थी। इसी दौरान दादी कुछ सामान रखने के लिए घर के अंदर गईं। जब वह वापस लौटीं तो एक बच्ची वहां नहीं थी। बच्ची के गायब होने की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

दादी के अंदर जाते ही बच्ची को उठा ले गया युवक

मामला ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के ईदगाह रोड का बताया जा रहा है। यहां दीक्षा राइजिंग स्कूल के सामने जुड़वां बहनें घर के बाहर खेल रही थीं। इसी दौरान उनकी दादी कुछ देर के लिए घर के अंदर चली गईं।

आरोप है कि इसी मौके का फायदा उठाकर वहां बैठा एक युवक बच्ची को गोद में उठाकर वहां से चला गया। दादी के वापस आने पर बच्ची के गायब होने का पता चला। इसके बाद परिवार और आसपास के लोगों ने बच्ची की तलाश शुरू कर दी।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली

बच्ची के लापता होने की सूचना मिलते ही ज्वालापुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के इलाकों में तलाश शुरू करने के साथ ही सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली।

स्थानीय लोग और युवाओं की टीम भी बच्ची को खोजने में जुट गई। घटना की जानकारी फैलने के बाद आसपास के लोगों में भी चिंता बढ़ गई।

डेयरी संचालक की नजर पड़ी तो खुला मामला

तलाश के दौरान बच्ची के सुभाषनगर की गली नंबर ए-10 में होने की जानकारी मिली। बताया गया कि एक डेयरी संचालक ने एक संदिग्ध युवक के पास बच्ची को देखा। युवक के साथ बच्ची को देखकर उसे शक हुआ।

पूछताछ के बाद युवक पर बच्ची को उठाकर लाने का आरोप सामने आया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस ने बच्ची को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

घटना से जुड़ी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है….जिसमें एक युवक बच्ची को गोद में लेकर जाता हुआ दिखाई दे रहा है।

आरोपी गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी नशे का आदी बताया जा रहा है। परिजनों की शिकायत के आधार पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर चंद्रभान सिंह ने कहा कि बच्ची को सकुशल बरामद कर परिवार को सौंप दिया गया है और आरोपी के खिलाफ शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *