Uttarakhand News: Cricket: Prema Rawat: उत्तराखंड की बेटी प्रेमा रावत ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में इतिहास रच दिया है। बागेश्वर जिले के कपकोट की रहने वाली 24 वर्षीय प्रेमा ने महिला टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। भारतीय सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी में उत्तराखंड की ओर से खेलते हुए प्रेमा ने महज 14 गेंदों में 50 रन ठोककर नया कीर्तिमान स्थापित किया।
इस ऐतिहासिक पारी के साथ ही प्रेमा ने पाकिस्तान की फातिमा सना का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 15 गेंदों में अर्धशतक बनाया था। प्रेमा ने 357.14 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए अपनी पारी में चौकों और छक्कों की मदद से 48 रन बनाए।
प्रेमा की इस विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर उत्तराखंड ने हैदराबाद के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। राघवी बिष्ट ने नाबाद 72 रन और करीना ने 44 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 2 विकेट पर केवल 98 रन ही बना सकी। इस तरह उत्तराखंड ने मुकाबला 89 रनों से जीत लिया।
खास बात यह रही कि प्रेमा ने सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं, बल्कि गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 4 ओवर में महज 12 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।
गौरतलब है कि कपकोट की रहने वाली प्रेमा रावत भारतीय सीनियर महिला क्रिकेट टीम के लिए भी खेल चुकी हैं। वह अब तक 7 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं और उनके नाम 7 विकेट दर्ज हैं। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से उत्तराखंड के साथ-साथ बागेश्वर और कपकोट में भी खुशी की लहर है।















Leave a Reply