इतनी कम उम्र में फतह की अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी, रियांश-प्रिशा से मिले CM धामी

Mount Kilimanjaro | Uttarakhand Youth | Pushkar Singh Dhami : अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के दो नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने दोनों बच्चों को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इतनी कम उम्र में माउंट किलिमंजारो जैसी चुनौतीपूर्ण चोटी पर पहुंचना बच्चों के साहस, आत्मविश्वास और मजबूत इरादे को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि रियांश पंत और प्रिशा रावत ने अपनी उपलब्धि से उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों बच्चों की सफलता प्रदेश के अन्य बच्चों और युवाओं को भी बड़े लक्ष्य तय करने और उन्हें हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी। उत्तराखंड के युवाओं में प्रतिभा और साहस की कोई कमी नहीं है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा पर्वतारोहण, खेल और दूसरी साहसिक गतिविधियों में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। इनके जरिए उत्तराखंड का नाम देश और विदेश में रोशन हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर देने की दिशा में लगातार काम कर रही है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के प्रतिभाशाली बच्चों और युवाओं को अपनी क्षमता दिखाने के लिए उचित मंच और अवसर मिलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *